{"_id":"108-31337","slug":"Patiala-31337-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बोली पंजाबी ने दिलाया अवार्ड : गुरदास मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बोली पंजाबी ने दिलाया अवार्ड : गुरदास मान
Patiala
Updated Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
पटियाला। अभिनय जगत में भी अपना लोहा मनवा चुके जाने-माने पंजाबी गायक गुरदास मान को शुक्रवार को पंजाबी यूनिवर्सिटी के 36वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने डाक्टर आफ लिटरेचर की मानक उपाधि से सम्मानित किया। इस मौके पर अमर उजाला से बातचीत में गुरदास मान ने कहा कि मातृ भाषा पंजाबी और उनके प्रशंसकों के अथाह प्यार ने उन्हें यह अवार्ड दिलाया है। इसे पाकर उन्हें इतनी खुशी महसूस हो रही है जिसे वे शब्दों में बयान नहीं कर सकते। जल्द ही वह एक पंजाबी फिल्म करने जा रहे हैं, जिसे उनकी पत्नी मनजीत मान डायरेक्ट करेंगी। उन्होंने इस मौके पर पंजाब में खेलों के विकास पर ओर ध्यान दिए जाने पर जोर दिया।
गुरदास मान ने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी उनकी मातृ भूमि है। इसी यूनिवर्सिटी के सरकारी फिजिकल एजूकेशन कालेज से 1975 में उन्होंने मास्टर्स इन फिजिकल एजूकेशन की डिग्री की, तब उनकी गेम जिम्नास्टिक थी। अपनी मातृ भूमि में आज इतना बड़ा अवार्ड पाकर उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है। इस खुशी से उनका दिल भर आया है। उन्होंने माना कि पंजाब में खेलों के विकास पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने माना कि पंजाबी फिल्मों और गानों में दर्शकों के सामने अश्लीलता परोसी जा रही है। जब मान से उनके ड्रीम रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जितने भी रोल अब तक उन्होंने अपनी फिल्मों में निभाए, सभी ड्रीम रोल थे क्योंकि एक कलाकार के लिए उसकी सभी रचनाएं प्यारी होती हैं। गुरदास मान ने कहा कि किसी भी कलाकार को अपने कैरियर से संतुष्ट होकर नहीं बैठ जाना चाहिए। जब तक कलाकार में और अच्छा करने की ललक नहीं होगी, वह और तरक्की हासिल नहीं कर सकता है। उन्हें भी लोगों के मनोरंजन और कला जगत के लिए बहुत कुछ करना है।
गुरदास मान ने बताया कि जल्द ही वह एक पंजाबी फिल्म पंजाबिये जुबाने करने जा रहे हैं, जिसे उनकी पत्नी मनजीत मान डायरेक्ट करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जून तक शुरू हो जाएगी।