{"_id":"108-30177","slug":"Patiala-30177-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी नवजोत से कोई विवाद नहीं : मित्तल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी नवजोत से कोई विवाद नहीं : मित्तल
Patiala
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रोपड़। स्वास्थ्य मंत्री मदनमोहन मित्तल ने कहा कि सीपीएस डा नवजोत कौर सिद्धू के साथ उनका कोई विवाद नहीं है। लेकिन वह ऐसी किसी भी कार्रवाई को गलत समझते हैं जो कि डाक्टरों का मनोबल कम करे और स्टिंग आपरेशन कर एक अपराधी की भांति उन्हें पुलिस के सामने प्रताड़ित करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बयानबाजी कर इसका सियासी लाभ उठाने की कोशिश न करे।
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए सेहत मंत्री मित्तल ने कहा कि उनका नवजोत कौर सिद्धू उनकी पुत्री के समान है। उन्होंने कहा कि डाक्टरों के मामले में मंत्रालय को ऐसे पेश किया जा रहा है कि वह डाक्टरों के हक में हो और नवजोत कौर सिद्धू डाक्टरों के खिलाफ हों। पर ऐसा कदापि नहीं है, फर्क केवल कार्यशैली को लेकर है। यह विवाद केवल मीडिया का बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी तक एसएमओ डा. सुरजीत सिंह के मामले की कोई भी जांच रिपोर्ट उनके पास नहीं पहुंची है।
सेहत मंत्री ने कहा कि हमने अस्पतालों की दशा में इतना सुधार कर दिया है कि जो कांग्रेस राज में जो के न के बराबर था। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी भी सरकारी डाक्टर को प्राइवेट प्रैक्टिस करने की इजाजत नहीं है और न ही वह छुट्टी के समय भी वह निजी प्रैक्टिस कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे डाक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डाक्टर अब नियमों के अनुसार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं और जो नहीं ऐसा कर रहे उनके खिलाफ विभाग हमेशा कार्रवाई को तैयार रहेगा।