{"_id":"108-29841","slug":"Patiala-29841-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों ने पावरकॉम का हेडआफिस घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों ने पावरकॉम का हेडआफिस घेरा
Patiala
Updated Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के पेंशनरों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर पावरकॉम हेडआफिस के बाहर जमकर हंगामा किया। पेंशनरों ने बारी-बारी से पावरकॉम के मेन गेट के अलावा बाकी गेटों का घेराव कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर मेडिकल भत्तों में बढ़ती महंगाई के हिसाब से वृद्धि करने, बिजली यूनिटों में छूट देने व अन्य कई मांगें उठाई गईं। इन मांगों को पूरा न होने पर संघर्ष और तेज करने की चेतावनी दी गई।
दोपहर करीब 12 बजे पेंशनर माल रोड पर पावरकॉम हेडआफिस के बाहर इकट्ठा हुए। इस मौके पर पेंशनरों ने बारी-बारी से पावरकॉम के मेन गेट के अलावा बाकी गेटों का घेराव करके धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसी को भी दफ्तर में अंदर व बाहर न आने दिया गया। इसके बाद पावरकॉम हेडआफिस के सामने माल रोड पर बैठकर पेंशनरों ने रैली की। रिटायर मुलाजिम भलाई एसोसिएशन के बैनर तले दी गई इस रैली को संबोधित करते हुए जसमेल सिंह ढींडसा ने कहा कि पेंशनरों को बिजली के बिल में हरेक महीने कुछ यूनिट फ्री करने, मेडिकल भत्ते में बढ़ती महंगाई के हिसाब से बढ़ोतरी करने, हरेक जिले में पेंशनरों के लिए दफ्तर की सुविधा देने, हरेक तीन महीने बाद मैनेजमेंट की ओर से पेंशनरों के साथ बैठक करके उनकी दुख तकलीफें व समस्याएं जानने की मांग की गई। रैली में एसोसिएशन ओहदेदारों संतोख सिंह, धनवंत सिंह भट्ठल आदि ने भी भाग लिया।