फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   शहरों, गांवों में रात को होगी विशेष गश्त : आईजी

शहरों, गांवों में रात को होगी विशेष गश्त : आईजी

Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
Patiala
Patiala Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला रेंज के अधीन आने वाले तीन जिलों पटियाला, संगरूर और बरनाला की पुलिस की ओर से पिछले चार महीनों के दौरान 774 तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। वहीं लूटपाट, स्नेचिंग, डकैती, लड़ाई झगड़ों, जालसाजी, ब्लाइंड मर्डर समेत अनेक मामलों को सुलझाते हुए आरोपियों को काबू किया गया है। यह जानकारी आईजी पटियाला जोन परमजीत सिंह गिल ने बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी। साथ ही बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त को और बढ़ाने के लिए पटियाला जिले में 93, संगरूर में 84 और बरनाला में 26 पीसीआर मोटरसाइकिल जल्द ही मुहैया कराए जाएंगे। गिल ने बताया कि जिलों में अमन व कानून को कायम रखने के लिए खास तौर से रात को विशेष गश्त कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेंज में नशा रोकथाम मुहिम के तहत पिछले चार महीनों में पकड़े गए उक्त सभी स्मगलरों व पैडलरों से 167 किलोग्राम अफीम, 31 क्विंटल भुक्की चूरा पोस्त, 12 लाख 72 हजार 49 कैप्सूल व गोलियां, सात किलो 457 ग्राम स्मैक, 892 इंजेक्शन, 3220 नशीली दवाओं की बोतलें, पांच किलो 207 ग्राम गांजा, 255 ग्राम हीरोइन और करीब 20 किलो नशीला पाउडर बरामद किया गया है। इसके साथ ही नशों के कारोबार में शामिल भगोड़ों की जायदाद जब्त करने के लिए भी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

साथ ही बताया कि खास तौर से शहरों में स्नेचिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए संवेदनशील इलाकों में महिला कांस्टेबलों को सिविल ड्रेस में सोने की चेन आदि पहनाकर भेजा गया। इस रणनीति के अच्छे नतीजे सामने आए हैं और कई शातिर स्नेचर पकड़े गए। उन्होंने बताया कि रेंज में डकैती के तीन मामले हल करके साढ़े सात लाख रुपये और स्नेचिंग के 19 केसों में 15 लाख 40 हजार 600 रुपये के माल की बरामदगी की गई। इसमें सोने के गहने, मोबाइल, पर्स, नगदी शामिल हैं। पिछले चार महीनों के दौरान ही 161 भगोड़ों को गिरफ्तार किया गया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 111 पिस्तौल व रिवाल्वर, 22 राइफल, 1038 कारतूस, दो डेटोनेटर और 24 कमानीदार चाकू बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने बताया कि पटियाला रेंज में आपराधिक रिकार्ड वाले 12 गिरोहों के 70 खतरनाक अपराधियों को विभिन्न जुर्मों के अधीन गिरफ्तार करके रेंज के करीब 41 केस ट्रेस किए गए। इनके तहत 68 लाख 51 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया। गिल ने बताया कि तीन जिलों में जुर्म को रोकने के लिए जिला पुलिस प्रमुखों के साथ लगातार बैठकें की गईं। इसके चलते 32 मुकद्दमों को सुलझाकर ब्लाइंड मर्डर के सात, डकैती के तीन, स्नेचिंग के 19, अपहरण के दो और दुराचार के एक मामले को ट्रेस करके 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पिछले चार महीनों के दौरान कत्ल के 45 मामले दर्ज किए, जिनमें वांटेड सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
इस मौके पर उनके साथ एसएसपी संगरूर हरचरन सिंह भुल्लर, एसएसपी बरनाला स्नेहदीप शर्मा, एसपी हेडक्वार्टर पटियाला शमशेर सिंह बोपाराय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed