{"_id":"25772","slug":"Patiala-25772-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहूकार से परेशान किसान परिवार भूख हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहूकार से परेशान किसान परिवार भूख हड़ताल पर
Patiala
Updated Sun, 15 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
समाना। गंाव मबी सपां में साहूकार से परेशान एक किसान परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठ गया है। पीड़ित परिवार को भारतीय किसान यूनियन उकोदा की ओर से समर्थन दिया जा रहा है। गंाव मबी सयां के किसान धन्ना सिंह ने बताया कि उसने गांव के ही एक साहूकार से कुछ वर्ष पहले ढाई लाख रुपये कर्ज लिया था और इसके बदले साहूकार ने उसकी जमीन का बयाना अपने नाम करा लिया था। उसने बताया कि वह साहूकार को कर्ज के बदले अब तक 6 लाख रुपये ब्याज सहित अदा कर चुका है, लेकिन अभी भी साहूकार उसकी तरफ लाखों रुपये बाकी बता रहा है। साहूकार ने उसकी जमीन के बयाने की तारीखों में भी छेड़छाड़ कर कोर्ट में केस दायर कर दिया और करीब पांच एकड़ जमीन की डिग्री अपने नाम कर ली। अब वह उसी पांच एकड़ जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहता है। इसके विरोध में वह अपने परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठा है। इस अवसर पर किसान यूनियन उकोदा के नेता करनैल सिंह लंग, सतवंत सिंह, भगवंत सिंह, राम सिंह, जीत सिंह, जोगिंद्र सिंह, शेर सिंह, सुखदेव सिंह ने बताया कि पीड़ित किसान के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित किसान परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन