{"_id":"5a5cd8404f1c1b6f268b483f","slug":"91516034112-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर सूची
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कुल वोटरों की गिनती 1426173 हुई
एक जनवरी 2018 तक के संशोधन मुताबिक 22409 नए वोटर बने
13349 वोटरों का नाम मौत होने कारण या तबादला होने कारण हटाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
भारत सरकार के चुनाव आयोग की ओर से दी हिदायतों के मुताबिक एक जनवरी 2018 तक वोटर सूची में किए गए संशोधन के बाद पटियाला जिले में कुल वोटरों की गिनती 14 लाख 26 हजार 173 हो गई है।
डीसी कुमार अमित ने बताया कि एक जनवरी 2018 तक वोटर सूची की संशोधन मुताबिक जिले के आठ विधानसभा हलकों में 22409 नए वोटर बनाए गए, हालांकि इस संशोधन दौरान वोटर सूची में से 13349 वोटरों का नाम हटाया गया है। इनमें से 6728 वोटरों की मौत होने कारण उनका नाम वोटर सूची से हटा दिया गया, जबकि 5825 वोटरों का नाम तबादला होने के कारण निकाला गया। इसके अलाना 796 ऐसे वोटर भी थे, जिनकी वोटें दो जगहों पर बनी हुई थीं। इस तरह जिले में वोटों की कुल गिनती 9060 बढ़ी है। डीसी ने सियासी दलों के नुमाइंदों को अब तक संशोधित की गई वोटर सूचियों की अंतिम प्रकाशना की सीडी सौंपी है। साथ ही बताया कि एक जनवरी 2018 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले नौजवान अपनी वोट किसी भी समय बनवा सकते हैं। वोटर सूची के संशोधन का काम लगातार जारी रहेगा।