फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   थमऌ़ल प्लांट बंद करने का मामला

थमऌ़ल प्लांट बंद करने का मामला

Thu, 21 Dec 2017 10:25 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
थमऌ़ल प्लांट बंद करने का मामला
सरकार के खिलाफ उतरीं इंजीनियर और मुलाजिम जत्थेबंदियां
विज्ञापन

बठिंडा थर्मल प्लांट बंद करने का मामला, सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग
एक जनवरी को काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे बिजली निगमों के इंजीनियर
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पंजाब सरकार की ओर से बठिंडा थर्मल प्लांट को पूरी तरह और रोपड़ थर्मल प्लांट के दो यूनिट बंद करने के फैसले के खिलाफ पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन व मुलाजिम जत्थेबंदियां मैदान में उतर आई हैं। इंजीनियर्स एसोसिएशन ने कैप्टन सरकार से अपने इस फैसले के लिए श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। वहीं एलान किया है कि इसके खिलाफ एक जनवरी को काले बिल्ले लगाकर काम किया जाएगा। उधर मुलाजिम जत्थेबंदियों ने भी सरकार को आंदोलन के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।
पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव इंजीनियर देविंदर गोयल ने बताया कि पंजाब कैबिनेट की ओर से बठिंडा थर्मल प्लांट और रोपड़ प्लांट के दो यूनिट बंद करने का लिया गया फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। इस फैसले के लिए जो कारण बताए जा रहे हैं वह भी आधारहीन हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा फैसला पंजाब के लोगों के साथ धोखा है। पब्लिक सेक्टर के खात्मे की तरफ तेजी से बढ़ने का साफ संकेत है। इससे साफ है कि प्रदेश सरकार पिछली अकाली-सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है। सरकारी थर्मल प्लांटों का खात्मा करके बिजली क्षेत्र को पूर्ण तौर पर निजी कंपनियों को सौंपने जा रही है। इस नीति के भविष्य में नतीजे पंजाब के लिए तबाही वाले और लोक विरोधी साबित होंगे। लोग बिजली के लिए प्राइवेट सेक्टर पर निर्भर हो जाएंगे। एसोसिएशन ने इस मामले में कई बार सरकार को लिखा भी था लेकिन सरकार ने प्लांटों को बंद करने का फैसला कर लिया। उन्होंने कहा कि इस फैसले को लागू करने के दिन एक जनवरी को इंजीनियरों की ओर से काले बिल्ले लगाकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर पंजाब एटक के महासचिव निर्मल सिंह धालीवाल और प्रधान बंत सिंह बराड़ ने कैप्टन सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार को आंदोलन के लिए तैयार रहने की धमकी दी है। मुलाजिम नेताओं ने कहा कि अपने थर्मल प्लांटों को बंद करके पंजाब को बिजली की सप्लाई के लिए पूरी तरह से प्राइवेट सेक्टर पर निर्भर किया जा रहा है। इससे कर्मचारी हितों का भी हनन होगा। सरकार ने रोजगार तो क्या देना था, रोजगार छीनने की तरफ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed