{"_id":"5a7497e34f1c1b4f588b6410","slug":"51517590499-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्दन रेलवे मैन्स युनियन का भारत सरकार के खिलाफ रोष धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्दन रेलवे मैन्स युनियन का भारत सरकार के खिलाफ रोष धरना
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
नॉर्दर्न रेलवे मैंस यूनियन का भारत सरकार के खिलाफ धरना
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा
नॉर्दर्न रेलवे मैंस यूनियन की तरफ से अंबाला मंडल यूथ विंग के प्रधान जगदीप सिंह काहलों की अगुवाई में शुक्रवार को एसएनटी दफतर के सामने सैकड़ों कर्मचारियों के साथ भारत सरकार के खिलाफ रोष धरना लगाया गया। धरने में प्रधान काहलों ने बताया कि जो वादा सरकार ने कर्मचारियों के साथ पे-संबंधी कम से कम 21 हजार रुपये सेलरी देने का किया था उस पर सरकार खरी नहीं उतरी है और न ही कोई फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग के अनुसार टीटी आराम करने वाले स्थान पर खाने-पीने का प्रबंध होना चाहिए। सरकार को एनपीएस मुद्दे पर विचार करना चाहिए। भारतीय रेलवे में करीब चार लाख युवकों की भर्ती है, जिन्हें पुरानी पेंशन से वंचित रखा जा रहा है। युनियन के नेता जसमेर सिंह ने कहा कि अगर सरकारों ने कर्मचारियों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया तो हड़ताल का सहारा लेना पड़ सकता है। इस अवसर पर राम सलेम मांझी, अशोक कुमार, तारा नंद झा, जसपाल सिंह, सत्य नरायण, महिंद्र पासवान, काका सिंह, मनजीत सिंह, गुरमीत सिंह, कुलवंत सिंह, प्रवीन कुमार, पिंटू कुमार, सरवन कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।