फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   50 thousand robbed live agent hitting road Patiala

पटियाला में राड मारकर जियो एजेंट से 50 हजार लूटे

Mon, 15 Feb 2021 07:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
50 thousand robbed live agent hitting road Patiala
पटियाला। समाना में सोमवार दोपहर बाइक सवार दो लुटेरों ने जियो कंपनी के कलेक्शन एजेंट के सिर पर राड मारकर उससे 50 हजार रुपये लूट लिए। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिटी समाना पुलिस ने केस दर्जकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में विक्की निवासी अमामगढ़ समाना ने बताया कि सोमवार दोपहर को वह बाइक से कंपनी का कलेक्शन लेकर जा रहा था। गुरुद्वारा थड़ा साहिब के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों ने उसके सिर पर लोहे की राड मार दी। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। आरोपी उससे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। थाना प्रभारी एसआई करनवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लुटेरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed