{"_id":"5ae351084f1c1b46098b6c3c","slug":"41524846856-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल मंत्री दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल मंत्री दौरा
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
‘जेलों में नशा, मोबाइल मिले तो कड़ी कार्रवाई’
जेल मंत्री बोले, दोषी मुलाजिम होंगे सस्पेंड, जेल सुपरिंटेंडेंट पर भी होगी कार्रवाई
जेल मंत्री ने 148 जेल वार्डरों की पासिंग आउट परेड़ का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
सूबे के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि जेलों अंदर किसी भी तरह का नशा या मोबाइल फोन बरामद होने पर दोषी पाए गए अधिकारी या कर्मचारी को मुअत्तल किया जाएगा और संबंधित जेल सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। वह शुक्रवार को पंजाब जेल ट्रेनिंग स्कूल पटियाला में जेल वार्डरों के 85वें बैच की पासिंग आउट परेड मौके पर बोल रहे थे।
उन्होंने 148 जेल वार्डरों को बधाई देते हुए कहा कि उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है और जो अधिकारी बढ़िया काम करेगा, वह उसके घर जाकर बधाई देंगे। प्रशंसा पत्र के साथ-साथ ओआरपी रैंक भी साथ ही दिया जाएगा। जेल मंत्री ने कहा कि जेलों अंदर बंद शरारती तत्वों को गैंगस्टर कहने की बजाय गुंडा शब्द का उपयोग किया जाए, ताकि नई पीढ़ी इन शरारती तत्वों की तरफ प्रभावित न हो सके। जेल मंत्री ने जेल विभाग के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक लाख रुपये देने का ऐलान किया।
रंधावा ने जेल ट्रेनिंग स्कूल की ओर से मांगी गई दो मिनी बसों और एक एंबुलेंस को जल्द भेजने का वादा करते अन्य मांगों को भी जल्द मंजूर करने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि पटियाला स्थित पंजाब जेल ट्रेनिंग स्कूल को जेल ट्रेनिंग एकेडमी बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
जेल मंत्री ने ट्रेनिंग दौरान विभिन्न गतिविधियों में पहला व दूसरा स्थान हासिल करने वाले जेल वार्डरों को सम्मानित भी किया। उन्होंने शहीदी यादगार को श्रद्धा के फूल भेंट किए और उसके बाद उन्होंने जेल विभाग की शहीद गैलरी का भी दौरा किया। जेल ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल राजन कपूर ने संस्थान की उपलब्धियों के बारे में बताया। जेल मंत्री ने सलामी ली और उसके बाद परेड का निरीक्षण भी किया।