फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   156 करोड़ से दो चरणों में होगा पटियाला शहर का विकास

156 करोड़ से दो चरणों में होगा पटियाला शहर का विकास

Mon, 19 Jun 2017 10:15 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
156 करोड़ से दो चरणों में होगा पटियाला शहर का विकास
शाही शहर के विकास का खाका खींचा
विज्ञापन

पटियाला। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के होम टाउन का 156 करोड़ रुपये की लागत से दो चरणों में विकास किया जाएगा। इस संबंधी जल्द ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके जिला प्रशासन की ओर से कैप्टन सरकार को मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। इसके तहत सड़कों की हालत में सुधार होगा, शहर का सौंदर्यीकरण, अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
डीसी कुमार अमित ने नगर निगम के कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खहिरा व विभिन्न विभागों के सीनियर अधिकारियों के साथ शहर का दौरा करने के बाद इस प्रोजेक्ट के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से प्रोजेक्ट के पहले पड़ाव में शहर की अंदरूनी व शहर को जोड़ती सभी सड़कों की मरम्मत, सड़कों के फुटपाथों व डिवाइडरों का रंग रोगन व सड़कों के बीच लगी ग्रिलों व चौकों की मरम्मत कराई जाएगी। इस पर करीब आठ करोड़ 84 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

दूसरे पड़ाव में शहर व शहर को जोड़ने वाली सभी सड़कों की मरम्मत होगी। फव्वारा चौक, ठीकरीवाला चौक व राजपुरा रोड पर बड़ी नदी के पुल पर बने घोड़े वाले पार्क व पटियाला के ऐतिहासिक बारादरी बाग का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और पीने वाले पानी की कमी पूरी की जाएगी। इस चरण में शहर की सभी सड़कों पर स्टेनलेस स्टील के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके अलावा सरहंद रोड, राजपुरा रोड, नाभा रोड व संगरूर रोड पर लगी ग्रिलों की मरम्मत करके डिवाइडरों से मिट्टी उठाकर इंटरलाक टाइलें लगाई जाएंगी। दूसरे फेस का यह प्रोजेक्ट 147.20 करोड़ का तैयार किया गया है। साथ ही शहर में नई ट्रैफिक कंट्रोल हट्स भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले कुछ दिनों में शहर में अंडर ग्राउंड कूड़ा दान बनाए जा रहे हैं। ऐसा पहला कूड़ादान चांदनी चौक में मछली पालन विभाग के दफ्तर नजदीक बनाया जाएगा। बाद में शहर के अन्य इलाकों में बनाए जाएंगे। इन कूड़ादानों में 30 से 40 क्विंटल कूड़ा आ सकेगा और हाइड्रोलिक सिस्टम के जरिये कूड़ा ट्रकों में लोड करके डंप पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed