{"_id":"5aa953cb4f1c1baf758b5733","slug":"31521046475-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंस पहुंचे पटियाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंस पहुंचे पटियाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
प्राइम लोकेशन पर प्लाट देने का वादा करके दे दिए कहीं और
84 दंगा पीड़ितों ने विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को सुनाई अपनी व्यथा
बैंस ने कहा कि मामले को पंजाब विधानसभा में उठाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। 1984 के दंगा पीड़ितों ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से उन्हें प्राइम लोकेशन पर प्लाट देने का एलान किया गया था। इसके विपरीत पुडा की ओर से पटियाला-राजपुरा रोड पर अर्बन इस्टेट इलाके में बिल्कुल एक तरफ दंगा पीड़ितों को प्लॉट अलॉट कर दिए गए हैं। बुधवार को दंगा पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए लुधियाना से विधायक एवं लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस पहुंचे। उन्होंने बताया कि दंगा पीड़ितों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे लुधियाना मिलने आया था और उन्हें अपने साथ हो रही नाइंसाफी के बारे में अवगत कराया था। इसके बाद बुधवार को वह अर्बन इस्टेट में जिस साइट पर दंगा पीड़ितों को प्लॉट अलाट हुए हैं वह देखने पहुंचे हैं।
बैंस ने माना कि दंगा पीड़ितों को अर्बन इस्टेट में बिल्कुल ही डेड पड़ी साइट में प्लाट अलॉट कर दिए गए हैं। वह इस मामले को लेकर पुडा के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से मिलेंगे। उन्होंने बात न सुनी तो वह दंगा पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए पंजाब विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे। बैंस ने कहा कि पहले पूर्व बादल सरकार ने अपने 10 सालों के राज में लोगों को ठगा। अब कैप्टन सरकार भी अपने चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम साबित हो रही है। कैप्टन ने लोगों के साथ किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। इससे लोगों में काफी रोष है।