फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू

Fri, 23 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
पटियाला बनेगा सैर सपाटे की राजधानी: महिंदरा
विज्ञापन

उस्ताद शुजात खान के सितार वादन ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
पंडित उलहास कशालकर ने शास्त्रीय गायिकी ने खूबसूरत बनाई शाम
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
सेहत मंत्री ब्रह्म महिंदरा ने कहा कि कैप्टन सरकार की ओर से महाराजाओं की राजधानी रही पटियाला को अब पर्यटन की राजधानी बनाया जाएगा। वह शुक्रवार शाम ऐतिहासिक किला मुबारक में हैरीटेज फेस्टिवल के तीसरे दिन आयोजित कार्यक्रम मौके बोल रहे थे। महिंदरा समेत कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इमदादखानी इटावा घराने के जाने-माने सितार वादक उस्ताद विलायत खान के बेटे उस्ताद शुजात खान के सितार वादन और शास्त्रीय गायक पद्म विभूषण पंडित उलहास कशालकर ने शास्त्रीय गायन की पेशकारी करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिद्धू ने इस मौके कहा कि सरकार की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रस्ताव तहत अमृतसर, कपूरथला और बठिंडा में भी हैरीटेज फेस्टिवल कराए जाएंगे। उनको उम्मीद है कि अगले चार वर्षों में पंजाब एक ऐसे मुकाम पर पहुंच जाएगा कि पर्यटन के इतिहास में कैप्टन सरकार का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर उस्ताद शुजात खान ने अलाप के साथ शुरुआत करके जोड़ व ठुमरी सुनाई। इसी तरह से संगीताचार्य एनडी कशालकर के बेटे ग्वालियर, आगरा व जयपुर घराने की गायिकी के साथ लबरेज व पद्म विभूषण पंडित उलहास कशालकर ने शास्त्रीय गायन की पेशकारी के साथ इस शाम को ऊंचे मुकाम पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed