फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   निगम चुनावों में धांधली

निगम चुनावों में धांधली

Mon, 19 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
निगम चुनावों में धांधली
निगम चुनावों में डकाला, समाना और पातड़ां से लाए गए लोगों ने डालीं जाली वोटें : रखड़ा
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पत्रकार वार्ता में लगाए आरोप, कहा, बनाई गई वीडियो सीडी में दिख रहे हैं जाली वोटर
चुनाव कमिश्नर, राज्यपाल और हाईकोर्ट का दरवाजा अब सबूतों के साथ खटखटाएंगे
कहा, विधानसभा सेशन में उठाया जाएगा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पटियाला नगर निगम चुनावों दौरान कांग्रेस द्वारा पुलिस की मदद के साथ की धक्केशाही अब सबूतों समेत सामने आ गई है। वार्ड नंबर 14 से अकाली दल के उम्मीदवार जसपाल सिंह बिट्टू चट्ठा ने इस चुनाव की बनाई लाइव वीडियो सीडी प्राप्त कर ली है, जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह से पटियाला के वार्ड नंबर 14 में डकाला, समाना और पातड़ां से लाए लोगों द्वारा सरेआम जाली वोटें डालीं जा रही हैं और आम वोटरों को पुलिस की मदद के साथ बाहर निकाल दिया गया है।
सोमवार को यहां पत्रकार वार्ता दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री और जिला पटियाला के प्रधान सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि जसपाल सिंह बिट्टू चट्ठा ने 17 दिसंबर 2017 को पटियाला निगम चुनाव में कांग्रेस द्वारा की जाने वाली धक्केशाही के डर से पहले ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से हुक्म लाए थे कि यह चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी ढंग से होने चाहिए। आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद चुनावों में अकाली उम्मीदवारों के साथ धक्केशाही की गई बाहर से लाए लोगों से वोटें डाल कर कांग्रेसी उम्मीदवार को जिताया था।
विज्ञापन

रखड़ा ने इस मौके पर डीसी पटियाला से आरटीए की ओर से मिली वीडियो सीडी की कापी और अन्य सबूतों को पत्रकारों के सामने रखते हुए बताया कि पहले तो हमारे उम्मीदवार को आरटीआई द्वारा बहुत मुश्किल के साथ डीसी (चुनाव अधिकारी) की तरफ से इस चुनाव की वीडियो सीडी जारी की गई लेकिन जब यह अब हमारे हाथों में आ गई तो इसकी जांच पड़ताल हमारे वकीलों के पैनल ने की तो इस में जो वोटर वार्ड नंबर 14 में वोटें डाल रहे हैं वह सभी कांग्रेस उम्मीदवार के रिश्तेदार और दोस्त हैं, जो सरेआम डकाला, समाना और पातड़ां से लाए गए। जिन की वोटें लंबे समय से डकाला, समाना और पातड़ां में ही बनी हैं। इन जाली वोटरों ने पोलिंग कराने वाले स्टाफ और पुलिस के साथ मिलकर वोटें डालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रखड़ा ने इस मौके इस चुनाव में डकाला, समाना और पातड़ां से वोट डालने वाले वोटरों की वहां की वोटर लिस्ट भी पत्रकारों को सौंपते कहा कि देश के कानून के मुताबिक किसी भी व्यक्ति की जहां वोट बनी है वह वहीं वोट डाल सकता है लेकिन यहां सब कुछ उलट हुआ है।
रखड़ा ने कहा कि अब अकाली दल के पास कांग्रेस की तरफ से की धक्केशाही के स्पष्ट तौर और सबूत हैं अब इन सबूतों के आधार पर अकाली दल के विधायक इस मामले को चल रहे विधानसभा के सैशन में उठाएंगे। इसके बाद यह मामला ले कर अकाली दल का एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल राज्यपाल, चुनाव कमीशन चंडीगढ़ और चुनाव कमीशन दिल्ली को मिलेगा और यह चुनाव रद्द करवाने की मांग करेगा। रखड़ा ने ऐलान किया कि अकाली दल का शिष्डमंडल डीजीपी पंजाब से मिल कर जाली वोटें डाल कर देश के कानून को तोडने वाले लोगों के खलाफ केस दर्ज करने की मांग भी करेगा।डब्बी
एसएसपी को ज्ञापन सौंप जाली वोटरों खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की
--पत्रकार के बाद सुरजीत सिंह रखड़ा के नेतृत्व में समूह जिले के अकाली नेताओं ने डीसी कुमार अमित और एसएसपी एस भूपति को मांग पत्र दिया और सभी जाली वोटरों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करने की मांग की।

500 वोटरों की हुई पहचान : रखड़ा
सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि डीसी द्वारा जारी सीडी में 500 के करीब वोटरों की पहचान हो चुकी है और अन्य हमारे पैनल की तरफ से इस की जांच पड़ताल जारी है आने वाले दिनों में और भी बहुत कुछ सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed