फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   करंट लगने से युवक की मौत

करंट लगने से युवक की मौत

Mon, 19 Feb 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
समाना के वडैचा पति के रहने वाला एक युवक घर के बाहर ट्राली से सामान उतारते समय बिजली के तारों से करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिटी समाना पुलिस ने अज्ञात बिजली मुलाजिमों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मृत युवक भीम सेन (27) के भाई भूषण कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई बिजली फिटिंग का काम करता था। रविवार को पड़ोस में रहने वाला कोई व्यक्ति कमरा बदल रहा था। वह सामान ट्राली से उतारने में मदद करने के लिए भीम सेन को ले गया। जब भीम सेन ट्राली से सामान उतार रहा था तो उसने देखा कि बिजली की तारें ढीलीं है और जिस कारण वह काफी नीचे हैं। लोहे की अलमारी से वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। उसे अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात बिजली मुलाजिमों के खिलाफ लापरवाही करने का केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed