{"_id":"5d5ec4888ebc3e6c8f652cdb","slug":"20-year-imprisonment-in-misdeed-case-patiala-news-pkl3482405196","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरायेदार की तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरायेदार की तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की कैद
Fri, 23 Aug 2019 12:06 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पटियाला में एडिशनल सेशन जज मनजोत कौर की स्पेशल अदालत ने दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
जुर्माना न भरने की सूरत में दोषी को दो साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। साथ ही कोर्ट ने जुर्माना राशि से पीड़ित बच्ची को पांच लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाने के भी आदेश दिए हैं। 50 हजार रुपये सरकारी खजाने में लिटिगेशन फीस के तौर पर जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन
केस फाइल के मुताबिक दोषी सुरिंदर कुमार उर्फ फौजी के खिलाफ साल भर पहले तीन साल की बच्ची की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसका पति मजदूरी करता है।
विज्ञापन
वह घरों में साफ-सफाई का काम करते हैं। बयान दिया गया कि सुबह जब वह दोनों पति-पत्नी काम पर चले जाते हैं तो उनकी तीन साल की बच्ची और लड़का घर में अकेले रहते थे। वारदात वाले दिन जब वह दोपहर को काम करके वापस घर आई तो पाया कि उसकी बच्ची काफी सुस्त थी। उसे देखने के बाद वह जोर-जोर से रोने लगी। जब उसने रोने का कारण पूछा तो उनके लड़के व बाकी बच्चों ने पूरी बात बताई।