{"_id":"5a8ef5cf4f1c1bbb218b48aa","slug":"191519318479-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरीटेज फेस्टिवल शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैरीटेज फेस्टिवल शाम
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पटियाला घराने के पंडित अजोये चक्रवर्ती की गायिकी ने समां बांधा
किला मुबारक में हैरीटेज फेस्टिवल के दूसरे दिन देर शाम का कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। एतिहासिक किला मुबारक में हैरीटेज फेस्टिवल के दूसरे दिन वीरवार शाम को पटियाला घराना पुरातन गायन शैली के गायक पंडित अजोये चक्रवर्ती और बनारस घराने के शास्त्रीय गायक पंडित छन्नू लाल मिश्रा ने अपनी गायिकी के रंग बिखेरे। श्रोताओं ने शास्त्रीय संगीत का खूब आनंद लिया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर मौजूद रहीं।
पंडित अजोये चक्रवर्ती ने पीलू ठुमरी, भजन समेत एक नीर है गंगा व अन्य शास्त्रीय गायन करके समां बांधा और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ हारमोनियम पर संगत गौरव चैटर्जी ने, तबले पर सोमन सरकार और तानपुरे पर प्रोफेसर प्यारे लाल ने दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाबियों को अपने बच्चों को संगीत के साथ जोड़ना चाहिए, ताकि दस गुरू साहिबानों की परंपरा व विरासत को आगे बढ़ाया जा सके। उनके बाद बनारस घराने के शास्त्रीय गायक पंडित छन्नू लाल मिश्रा ने भी शास्त्रीय संगीत की इस शाम को और खूबसूरत बना दिया। उन्होंने होरी गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।