{"_id":"5a7dd1934f1c1b5e028b462a","slug":"191518195091-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टकर में एक की मौत दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टकर में एक की मौत दूसरा गंभीर घायल
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की टकर में एक की मौत दूसरा गंभीर घायल
राजपुरा। बनूड़ मार्ग पर दो बाइकों की आपसी टक्कर में एक नौजवान की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ा गज्जु निवासी हरजिंद्र सिंह अपने बाइक पर सवार होकर लालड़ू की तरफ जा रहा था जब वह गांव मनौली सुरत के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सामने से आ रहे बाइक सवार विकास शर्मा निवासी लालड़ू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हरजिंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। बता दें कि मृतक विकास शर्मा तंगोरी के कॉलेज में बी टेक का विद्यार्थी है। पुलिस ने जांच कार्य शुरू कर दिया है।