{"_id":"5a7496db4f1c1bc83b8b4841","slug":"191517590235-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजूर साहिब जा रहे राष्ट्रीय सिख संगत जत्थे का राजपुरा स्टेशन पर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजूर साहिब जा रहे राष्ट्रीय सिख संगत जत्थे का राजपुरा स्टेशन पर स्वागत
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
लंगर सेवा महान सेवा : तरुण खुराना
राजपुरा। राष्ट्रीय सिख संगत के क्षेत्रिय संगठन मंत्री जसबीर सिंह की अगुवाई में शुक्रवार सुबह सचखंड एक्सप्रेस रेल गाड़ी में हजूर साहिब जा रहे 210 व्यक्तियों के जत्थे का राजपुरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पंजाब के पूर्व मंत्री स्व. राजखुराना के पुत्र तरुण खुराना की अगुवाई में अकाली-भाजपा नेताओं ने जत्थे का स्वागत करते हुए जत्थे के नेताओं को सिरोपा डाल कर सम्मानित किया और श्रद्धालुओं को चाय के लंगर के साथ रास्ते के लिये लंगर का सामान भी दिया गया। युवा भाजपा नेता तरुण खुराना ने बताया कि लंगर की सेवा महान है सिख धर्म के साथ लगभग सभी धर्म ग्रंथों में लंगर की सेवा का विशेष महत्व बताया गया है। लंगर की सेवा सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव की तरफ से शुरू की गई। तरुण खुराना ने बताया कि उनके पिता स्व. राजखुराना पिछले कई वर्षों से हजूर साहिब जाने वाले राष्ट्रीय सिख संगत के तीर्थ यात्रियों के लिए लंगर की सेवा करते आ रहे हैं उनके दिखाए मार्ग पर चलकर उन्होंने भी लंगर सेवा का प्रण लिया है
इस मौके पर नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान प्रवीण छाबड़ा, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन डॉ. नंदलाल शर्मा, किशन सिंह एडवोकेट, पार्षद हरदेव सिंह कंडेवाला, विपन कुमार, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय चौधरी, राकेश कुकरेजा, भगवान दास मोंगिया, ओ.पी.पाशी, श्री गणेश बूथ मार्केट के प्रधान रमेश बबला, रघूबीर सिंह गोपालपुर, यश टंडन, चौधरी माया राम, जसबीर सिंह, सुरजीत सिंह सहित अन्य अकाली-भाजपा नेता मौजूद थे।