{"_id":"5a3d345d4f1c1b156b8bdc98","slug":"181513960541-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मुलाजिमों का आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मुलाजिमों का आंदोलन
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
पावरकाम हेडआफिस के सामने की रोष रैली
थर्मल प्लांट बंद करने का फैसला वापस लेने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
बठिंडा थर्मल प्लांट पूरी तरह से और रोपड़ प्लांट की दो यूनिटें बंद करने के विरोध मेंमुलाजिमों का गुस्सा फूट पड़ा है। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड, पंजाब स्टेट ट्रांसको कारपोरेशन लिमिटेड ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले कर्मचारियों ने शुक्रवार को हेडआफिस सामने रोष रैली की और सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की गई।
रैली को संबोधित करते हुए कमेटी के प्रधान अवतार सिंह कैंथ और महासचिव कुलजीत सिंह रटौल ने कहा कि सरकार का थर्मल प्लांट बंद करने का फैसला पंजाब के हित में नहीं है। इससे कच्चे मुलाजिम जो करीब 25 साल से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं, अब सड़क पर आ जाएंगे। पक्के मुलाजिम भी घर से बेघर हो जाएंगे। बिजली के रेटों में बढ़ोतरी होगी और यह बोझ पंजाब के आम गरीब लोगों पर ही पड़ेगा। सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की गई।
उधर पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर फोर्ट सब डिवीजन में बिजली मुलाजिमों ने रोष रैली की। बठिंडा व रोपड़ थर्मल प्लांट बंद करने का विरोध किया। इस फैसले को लेकर सरकार व मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की गई। मुलाजिम नेता राम चंद ने सरकार व बोर्ड मैनेजमेंट को चेतावनी दी कि अगर फैसला वापस न लिया, तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। साथ ही मांग की कि पे बैंड में वृद्धि की जाए। कच्चे कर्मचारी रेगुलर किए जाएं। ठेकेदारी सिस्टम बंद किया जाए। बिजली मुलाजिम एकता मंच पंजाब के प्रदेश कनवीनर हरभजन सिंह, महासचिव गुरवेल सिंह, मनजीत सिंह चाहल ने बताया कि पटियाला में पावरकाम हेडआफिस के सामने प्रदर्शन के अलावा पंजाब भर में प्रदर्शन किए गए।
विज्ञापन
पावरकाम और ट्रांसको पेंशनर्स एसोसिएशन ने भी थर्मल प्लांट बंद करने का विरोध किया है। एसोसिएशन की बैठक में प्रदेश महासचिव धनवंत सिंह भट्ठल और प्रदेश प्रधान अविनाश चंद्र शर्मा ने मांग की कि यह फैसला वापस लिया जाए, क्योंकि इससे महंगी बिजली खरीदने का रास्ता खुलेगा और थर्मल प्लांटों में काम कर रहे मुलाजिमों की परेशानियां बढ़ने के साथ-साथ पावरकाम की वित्तीय पोजीशन भी खराब होगी।