{"_id":"5af868204f1c1be0408b5015","slug":"171526229024-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा भारती ने खोला गांव गंडा खेड़ी में निशुल्क सिलाई सैंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा भारती ने खोला गांव गंडा खेड़ी में निशुल्क सिलाई सैंटर
Updated Sun, 13 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
गांव खेड़ी गंडिया मेें खोला निशुल्क सिलाई सेंटर
राजपुरा। गांव खेड़ी गंडिया में सेवा भारती की ओर से निशुल्क सिलाई सेंटर खोला गया। इसका शुभारंभ गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में दविंदर सिंह मलिक दशमेश राइस मालिक गंडा खेड़ी की ओर से भारत माता के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया। सेवा भारती के कार्यकर्ता नितिन खुराना और महामंत्री रजिंदर कुमार ने सेवा भारती की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान जोरा सिंह और पूर्व प्रधान जसवंत सिंह ने अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर इस केंद्र का नाम माई भागो सिलाई शिक्षण केंद्र रखा गया। समारोह में मुख्य मेहमान को एक स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा भारती के प्रधान विनोद कौशल, उपप्रधान रवि आहुजा, नवदीप अरोड़ा, प्रेम प्रकाश मौजूद थे।