{"_id":"5aad4d2c4f1c1baa758b5eea","slug":"171521306924-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू रगबी चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू रगबी चैंपियनशिप
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
भुवनेश्वर यूनिवर्सिटी ने पहला स्थान हासिल किया
अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी रग्बी चैंपियनशिप का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पंजाबी यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर स्पोट्र्स डा. गुरदीप कौर रंधावा की अगुवाई में चल रही अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी रगबी पुरुष व महिला चैंपियनशिप का समापन शनिवार को यहां हो गया। इस चैंपियनशिप दौरान सात साइड और 15 साइड इवेंट्स हुए। सात साइड पुरुष वर्ग मुकाबलों में किट यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ने पहला, उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ने दूसरा, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने तीसरा, जबकि सात साइड महिलाओं के वर्ग में किट यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ने पहला, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने दूसरा, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह से 15 साइड पुरुष वर्ग के मुकाबलों में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने पहला, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने दूसरा, जबकि महिलाओं के वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने पहला, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने दूसरा, गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वाइस चांसलर डा. बीएस घुम्मन ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी। मुख्य मेहमान डा. जसपाल सिंह जालंधर की ओर से विजेताओं को ट्राफियां व मेडल प्रदान किए गए।