{"_id":"5ad0def14f1c1b87098b456c","slug":"161523638001-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म नानक शाह फकीर का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म नानक शाह फकीर का विरोध
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
काली चुन्नियां और काले दस्तार पहन संगतों ने जताया रोष
एसजीपीसी के गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब में मुलाजिमों ने बांधीं काली पगड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
फिल्म नानक शाह फकीर के विरोध में कस्बा सन्नौर में महिलाओं ने काली चुन्नियां व पुरुषों ने काली दस्तार पहनकर चौपाई साहिब का पाठ किया। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताया। वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब में मुलाजिमों ने भी रोषस्वरूप काली पगड़ियां बांधी। संगतों ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की।
कस्बा सन्नौर के गुरुद्वारा सिंह सभा में सिख संगतों ने फिल्म के विरोध में रोष जता रही संगतों ने कहा कि यह फिल्म सिख मर्यादा के खिलाफ है। कोई भी व्यक्ति गुरु नानक देव का या फिर उनके पारिवारिक सदस्यों की नकल नहीं कर सकता है। वहीं इस फिल्म में ऐसा किया गया है, इसलिए फिल्म के रिलीज पर सरकार तुरंत रोक लगाए। नहीं तो सिखों में पनप रहा गुस्सा फूट पड़ेगा।
वहीं गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में एसजीपीसी मुलाजिमों ने कहा कि फिल्म के निर्माता हरिंदर सिक्का को कोई हक नहीं है कि वह सिखों की भावनाओं के साथ इस तरह की फिल्म बनाकर खिलवाड़ करें। इसी बीच जब फिल्म को वापस लेने के संबंध में खबर आई, तो सिख संगठनों की ओर से दी गई बंद व विरोध की काल को तुरंत वापस ले लिया गया। इस वजह से पटियाला के बाजार आम दिनों की तरह की खुले रहे। हालांकि एसजीपीसी से संबंधित सभी संस्थान शुक्रवार को बंद रहे।