फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   घन्नौर के विकास के लिए ग्रांट मंजूर

घन्नौर के विकास के लिए ग्रांट मंजूर

Mon, 26 Feb 2018 09:44 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
घन्नौर के विकास के लिए ग्रांट मंजूर
घन्नौर के विकास के लिए 330 करोड़ के प्रोजेक्ट मंजूर: परनीत
विज्ञापन

61 गांवों के विकास के लिए बांटे 3.3 करोड़ के चेक
मंडोली नहरी पानी प्रोजेक्ट समेत अन्य विकास कामों का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने कहा कि 10 साल में पंजाब को आर्थिक तौर पर तबाह करने वाला अकाली दल बादल अब पोल खोल रैलियां करके आम लोगों को गुमराह कर रहा है। इनकी पोल तो पंजाब के लोगों ने एक साल पहले ही खोल दी थी। वह सोमवार को हलका घन्नौर के 61 गांवों के विकास कार्यों के लिए पंचायतों को 3.3 करोड़ के चेक बांटने से पहले घन्नौर में आयोजित समागम को संबोधित कर रही थीं। परनीत ने बताया कि हलका घन्नौर के विकास के लिए 330 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

इससे पहले परनीत ने हलका विधायक मदन लाल जलालपुर के साथ मार्केट कमेटी घन्नौर में होने वाले हलके के विकास समेत हलके के गांव मंडोली में 241.18 करोड़ के साथ नहरी पानी के प्रोजेक्ट, कस्बे के बिजली सप्लाई की अपग्रेडेशन के लिए दो करोड़ 50 लाख के कामों समेत कस्बे की फिरनी के लिए एक करोड़ 8 लाख के साथ होने वाले कामों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हलके की पांच अहम सड़कों का काम अप्रैल से शुरू हो जाएगा। हलके की सारी सड़कों की भी मरम्मत का भी काम इसी साल पूरा कराया जाएगा। साथ ही वादा किया कि हलके के लोगों के साथ किए सारे वादों को पूरा किया जाएगा। हलके का पिछड़ापन दूर किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व बादल सरकार के राज में हलके के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed