फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   1521 degrees distribute to students

1521 स्टूडेंट्स को डिग्रियां बांटीं

Fri, 15 Nov 2013 12:08 AM IST
अमर उजाला,पटियाला
अमर उजाला,पटियाला Updated Fri, 15 Nov 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
1521 degrees distribute to students
पटियाला। थापर यूनिवर्सिटी का 27वां दीक्षांत समारोह वीरवार को आयोजित किया गया। इसमें 1500 से अधिक स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान की गईं। थापर यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित समारोह के दौरान 46 स्टूडेंट्स को पीएचडी, 704 को पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, तीन पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और 768 अंडर ग्रेजुएट डिग्रीयां स्टूडेंट्स को प्रदान की गईं।
विज्ञापन


इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ. केके रैना ने सबसे पहले यूनिवर्सिटी की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं।

थापर यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष और अवंथा समूह के चेयरमैन गौतम थापर ने समारोह की अध्यक्षता की और प्रत्येक विषय के टॉपर्स और शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान की। उन्होंने कहा कि विश्व में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। विद्यार्थियों को भी इन बदलावों के  मुताबिक अपने आपको ढालना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम अपने स्टूडेंट्स को चीजों को समझने की क्षमता प्रदान करने का उपहार दें जो कि बदलाव का मूल आधार है, इससे वे भविष्य के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। समारोह के मुख्यातिथि द इंडियन एक्सप्रेस के एडीटर इन चीफ  शेखर गुप्ता ने मानद डिग्री प्रदान करने के लिए थापर यूनिवर्सिटी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्टूडेंट्स को भी उनकी शानदार सफलताओं के लिए सराहना करने के साथ ही उनके शानदार भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।

इस मौके पर यूनिवर्सिटी  के दो स्टूडेंट्स विशाल और अर्शित गुप्ता को उच्चतम सीजीपीए के लिए राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया गया। वहीं स्मृति गुप्ता को रणबीर सिंह मेमोरियल मेडल और विशाल गुप्ता को प्रोफेसर वी राजारमण कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।


राम सिंह सिद्धू मेमोरियल मेडल पियूष गर्ग को शानदार एकेडमिक प्रदर्शन के लिए प्रदान  किया गया।

नीरज कंसल, यूनिवर्सिटी के 1988 बैच के एल्यूमनी और वर्तमान में सचिव भारतीय खेल प्राधिकरण को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत और काम के लिए नाम बनाने के लिए एल्यूमनस अवॉर्ड से प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि शेखर गुप्ता को डॉक्टर ऑफ साइंस (डीएससी) डिग्री प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed