फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   152 new cases of stubble burning reported in Punjab

Stubble Burning in Punjab: 152 स्थानों पर जली पराली, अमृतसर में सबसे अधिक 29 मामले, जानें- कैसी है अबोहवा

Tue, 24 Oct 2023 11:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 24 Oct 2023 11:11 AM IST
सार

पंजाब में साल 2021 में 23 अक्तूबर को 620 और 2022 में 902 स्थानों पर पराली जली थी। 15 सितंबर से 23 अक्तूबर तक साल 2021 में पराली जलाने के कुल 6058 मामले और 2022 में 4598 मामले सामने आए थे। 

विज्ञापन
152 new cases of stubble burning reported in Punjab
फाइल फोटो।

विस्तार

पंजाब में सोमवार को ज्यादा पराली जली। विभिन्न जिलों से पराली जलाने के 152 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ अब तक कुल 1946 स्थानों पर पराली जल चुकी है। हालांकि इस बार बीते दो सालों की तुलना में अब तक पराली जलाने के काफी कम केस सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


पंजाब में सोमवार को पराली जलाने के सबसे ज्यादा 29 केस अमृतसर से रिकॉर्ड किए गए जबकि सबसे कम केवल एक मामला बरनाला से रिपोर्ट हुआ। 18 मामले फतेहगढ़ साहिब, 14 फिरोजपुर, 10 लुधियाना, 19 तरनतारन, 14 पटियाला और जालंधर, गुरदासपुर व फरीदकोट से छह-छह व मानसा में चार स्थानों पर पराली जलाई गई।
विज्ञापन


साल 2021 में 23 अक्तूबर को पराली जलाने के 620 व साल 2022 में 902 केस मामले दर्ज किए गए थे। 15 सितंबर से 23 अक्तूबर तक साल 2021 में पराली जलाने के कुल 6058 मामले और साल 2022 में 4598 मामले रिपोर्ट हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पंजाब के प्रमुख शहरों में अमृतसर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 88, बठिंडा का 68, जालंधर का 87, खन्ना का 77, लुधियाना का 93, पटियाला का भी 93 और मंडी गोबिंदगढ़ का 123 दर्ज किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक 51 से 100 तक के एक्यूआई में सांस लेने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed