फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   विधायक के कहने पर दुकानदार ने किया किताबों में 22 प्रतिशत छूट का ऐलान

विधायक के कहने पर दुकानदार ने किया किताबों में 22 प्रतिशत छूट का ऐलान

Fri, 16 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
विधायक के कहने पर दुकानदार ने किया किताबों में 22 प्रतिशत छूट का ऐलान
अब तक लुट रहे थे हम, विधायक जी! मेहरबानी आपकी
विज्ञापन

विधायक के कहने पर दुकानदार ने किताबों में 22 प्रतिशत छूट का किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा
विधायक हरदियाल सिंह कंबोज अपने कार्यकर्ताओं सहित टाउन में किताबों की मशहूर दुकान रवि बुक डीपो पर जा पहुंचे, जहां पर उन्होंने दुकान मालिक से बात कर लोगों को किताबों में 22 प्रतिशत छूट देने की बात की और दुकानदार को मना लिया। निवेदन करने पहुंचे विधायक को देखकर दुकानदार भी गदगद हो गया और उसने मौके पर ही 22 फीसदी छूट का एलान कर दिया। इससे अभिभावकों ने खुशी जताई और विधायक का आभार जताते हुए कहा कि वह अब तक अपने बच्चों की महंगी किताबों के लिए लुट रहे थे। विधायक ने 22 फीसदी की छूट दिलाई इसके लिए बड़ी मेहरबानी।
जानकारी के अनुसार राजपुरा में सबसे पुरानी किताबों की दुकान रवि बुक डिपो पर लगभग हर स्कूल की किताबें उपलब्ध होती हैं। किताबों में छूट दिलाने के लिए कुछ संस्थाएं समय-समय पर प्रयास करती रही हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को विधायक स. हरदियाल सिंह कंबोज अपने कार्यकर्ताओं के साथ रवि बुक डिपो पर पहुंचे। इस मौके पर कंबोज ने बताया कि हमारे लिए खुशी की बात है कि राजपुरा में इतनी बड़ी किताबों की दुकान है, जिसमें हर तरह की किताबें लोगों को उपलब्ध हो जाती हैं पर इन किताबों के रेट के बारे में मैंने अन्य शहरों से पता किया है। इसलिए यहां आकर उन्होंने दुकानदार राकेश दुरेजा से किताबों में 25 फीसदी की छूट देने की बात कही है। लेकिन उन्होंने फीसदी ही किताबों में छूट देने के लिये हां की है, जिससे अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर रवि बुक डिपो के मालिक रकेश दुरेजा ने भी कहा कि हमने विधायक की बात मानकर किताबों में 22 फीसदी छूट की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राजपुरा से विधायक कंबोज ने जो फैसला लिया है, उसका वह सम्मान करते हैं। उन्हें सारी स्थिति से अवगत करा दिया है। उनके फैसले से कोई अफसोस नहीं है, क्योंकि उन्होंने नुकसान होने पर भरपाई की बात कही है। इस मौके पर मौजूद अभिभावकों ने किताबों में छूट दिलाने कि लिये विधायक कंबोज का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed