फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   वेब डिजाइनिंग में फतेहगढ़ कालेज ने मारी बाजी

वेब डिजाइनिंग में फतेहगढ़ कालेज ने मारी बाजी

Wed, 07 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
वेब डिजाइनिंग में फतेहगढ़ कालेज ने मारी बाजी
वेब डिजाइनिंग में मनवीर और साहिलदीप ने मारी बाजी
विज्ञापन

मोदी कॉलेज में टेक्नो क्वेस्ट-2018 इंटर इंस्टीट्यूट आईटी मेले का आयोजन
पीयू समेत 10 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मुल्तानी मल मोदी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से बुधवार को टेक्नो क्वेस्ट-2018 इंटर इंस्टीट्यूट आईटी मेला आयोजित किया गया। इसमें जीतने वालों को पंजाबी यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर एवं प्रमुख डा. नीरज शर्मा ने सम्मानित किया। इसमें पंजाबी यूनिवर्सिटी समेत 10 कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। प्रिंसिपल डा. खुशविंदर कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से स्टूडेंट्स को तकनीकी हुनर दिखाने का मौका मिलता है।

प्रतियोगिता में वेब डिजाइनिंग में माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ साहिब के मनवीर सिंह, साहिलदीप सिंह ने पहला, मेजबान मोदी कालेज की संदीप कौर, मनप्रीत सिंह संधू ने दूसरा स्थान हासिल किया। पेपर प्रेजेंटेशन में पीयू पटियाला की इशनूप सिंह घुम्मन ने पहला, मोदी कॉलेज की हरसुखपावन कौर ने दूसरा, एशियन एजूकेशनल इंस्टीट्यूट की वैनी गर्ग ने तीसरा, मोदी कॉलेज की सुरभि सूद ने सांत्वना पुरस्कार, पोस्टर प्रेजेंटेशन में माता साहिब कौर खालसा कालेज पटियाला की रेणु क्षेत्री, प्रीति खरवल ने पहला, मोदी कॉलेज के गुर फतेह सिंह व दामनी पठानिया ने दूसरा, आईटी क्विज में समाना कालेज ने पहला, मोदी कालेज ने दूसरा, एशियन एजूकेशनल इंस्टीट्यूट पटियाला ने तीसरा स्थान पाया। स्पेल बी आईटी वर्ड में राजपुरा कॉलेज की नवदीप कौर ने पहला, मोदी कॉलेज की परमिंदर कौर ने दूसरा, राजपुरा कॉलेज की जगमीत कौर ने तीसरा, रंगोली में सरकारी स्टेट कालेज पटियाला की बवनप्रीत कौर ने पहला, मोदी कॉलेज की तनीषा मनचंदा व कुशलदीप कौर ने दूसरा, खालसा कॉलेज पटियाला की गुरशरण कौर, चरनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed