{"_id":"5ad380124f1c1b360b8b4ae6","slug":"141523810322-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ले में खुले सैलून व आवारा किस्म के लड़कों से परेशान वार्ड नम्बर-17 निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ले में खुले सैलून व आवारा किस्म के लड़कों से परेशान वार्ड नम्बर-17 निवासी
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
हुड़दंगियों से बचने के लिए डीएसपी से गुहार
मोहल्ले में खुले सैलून और बदमाश किस्म के लड़कों से वार्ड नंबर-17 निवासी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
श्री शिव पंचायत वार्ड नंबर-17 ने मोहल्ले में खुले सैलून और बेटियों पर फब्तियां कसने वाले असामाजिक तत्वों, हुड़दंगियों पर कार्रवाई करवाने के लिए प्रधान रमेश बबला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पंचायत के लगभग सभी सदस्यों ने भाग लिया। मीटिंग के बाद सभी मोहल्ला वासियों ने डीएसपी राजपुरा को शिकायत पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
मोहल्ला निवासी शामलाल, ओमप्रकाश, लछमनदास, तरलोक कुमार, गुरमुख दास, मोनू कुमार, रवि कुमार, संजय कुमार, बाबू लाल के अलावा प्रधान रमेश बबला ने कहा कि हमारे मोहल्ले में खुली सैलून की दुकान से वह बेहद परेशान हैं। पिछले दिनों इसी सैलून की दुकान पर कार्य करने वाला एक लड़का मोहल्ले में रहने वाली विधवा महिला की लड़की को बहला-फुसला कर ले गया। इतना ही नहीं सैलून की दुकान पर काम करने वाले व उनकी दुकान पर आने वाले बदमाश किस्म के लड़के मोहल्ले की लड़कियों पर फब्तियां कसते रहते हैं और तंग करते रहते हैं, जिसके चलते वह घर से बाहर नहीं निकल पाती। रमेश बबला ने कहा कि इससे पहले भी वह कई बार सैलून मालिक के खिलाफ लिखित शिकायत दे चुके हैं कि रात 12 बजे तक शोर शराबा होने से उन्हें बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बबला ने कहा कि सैलून में आने वाले लड़के कारों व बाइक पर आते हैं और किसी के घर के आगे वाहन खड़ा कर तेज आवाज में स्पीकर बजाना शुरू कर देते हैं। जब उन्हें कोई रोकता है तो अपशब्द बोलने के साथ धमकियां देना शुरू कर देते हैं। इससे परेशान होकर सभी मोहल्ला निवासियों ने डीएसपी राजपुरा कृष्ण कुमार पांथे को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। रमेश बबला ने कहा कि उन्हें डीएसपी राजपुरा ने विश्वास दिलाया कि वह जल्द ही इस सारे मामले की जांच करके मोहल्ला निवासियों को परेशानी से निजात दिलाने का कार्य करेंगे।