{"_id":"5aa55a814f1c1baf758b4d97","slug":"141520786049-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर शहीद सत्यप्रकाश प्रभाकर के शहीदी समारोह में पहुंचे सैकड़ों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर शहीद सत्यप्रकाश प्रभाकर के शहीदी समारोह में पहुंचे सैकड़ों लोग
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
‘शहीद प्रभाकर ने मानवता के लिए दी शहादत’
अमर शहीद सत्यप्रकाश प्रभाकर के शहीदी समारोह में पहुंचे सैकड़ों लोग
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा
शक्ति सेवा संस्थान ने शहीद सत्यप्रकाश प्रभाकर का शहीदी समारोह शहर के बहावलपुरी भवन में आयोजित किया। विशेष तौर पर गो सेवा मिशन के अध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद महाराज, राजवीर सिंह संगठन मंत्री किसान संघ राजस्थान, राम कुमार व्यास बरनाला व स्वागत कमेटी के चेयरमैन तरुण खुराना ने भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
राजवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा सत्यप्रकाश प्रभाकर ने मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया था और वह इलाके के प्यारे नेता के तौर पर जाने जाते थे आतंकवादियों को उनके प्यार व अपनत्व की भावना रास नहीं आ रही थी, जिसके चलते आरएसएस व जनसंघ से जुड़े सत्यप्रकाश प्रभाकर को 16 मार्च 1990 को आतंकवादियों ने गोलियां मारकर शहीद कर दिया था। उनकी मौत के बाद राजपुरा जैसे थम गया था। लगातार दो दिन तक सारा शहर बंद रहा। उनकी शहीदी को समर्पित समारोह का सारा श्रेय शक्ति सेवा संस्थान को है।
संस्थान के चेयरमैन अशोक चक्रवर्ती, अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि जो कौम व देश के शहीदों को भूल जाता हैं, वह देश और कौम हमेशा के लिए नष्ट हो जाते हैं। इस मौके पर नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान राजिंद्र राजा,अशोक कुमार बिट्टू, राकेश दूरेजा, भगवान दास मोंगिया, जगदीश बुद्धिराजा, नरेंद्र नागपाल, त्रिलोक चावला, प्रवीन छाबड़ा, राजिंद्र निरंकारी, नारायण दास अरोड़ा, विजय वोहरा, विनोद कृष्ण किंगर, हुकम चंद कुटवानी, संजय बगा, माया राम चौधरी, रंजन हंस, इन्द्र सपरा, मनोहर लाल आजाद, यशपाल चौधरी, चरनजीत सिंह, धर्मपाल वर्मा, नरेश मलिक, दीपक असीजा, जमना प्रकाश नाचीज, परमिन्द्र राय, धीरज कुमार, सुशील कुमार मौजूद थे।