{"_id":"5aabf1f64f1c1bb7758b5bb4","slug":"131521218038-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों का प्रदर्शन
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
सरकारी डॉक्टरों का काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन
नेशनल मेडिकल कमीशन बिल का विरोध किया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
सरकारी मेडिकल अफसरों ने केंद्र सरकार का विरोध करने के लिए शुक्रवार को काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय सेहत एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को ज्ञापन भी भेजा। यह प्रदर्शन ऑल इंडिया फेडरेशन आफ गर्वनमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के आह्वान पर नेशनल मेडिकल कमीशन के बिल और केंद्र सरकार की ओर से मेडिकल अफसरों की मांगें न मानने के विरोध में किया गया।
ऑल इंडिया फेडरेशन आफ गर्वनमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय एडिशनल महासचिव व रुरल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन पंजाब के प्रदेश प्रधान डॉ. असलम परवेज ने बताया कि समूह भारत के सरकारी संस्थानों में काम कर रहे सरकारी मेडिकल डॉक्टरों में केंद्र सरकार के प्रति रोष है। मेडिकल अफसरों की ओर से शुक्रवार को जिला स्तरों पर रोष प्रदर्शन कर डिप्टी कमिश्नरों की ओर से केंद्रीय सेहत व परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को मेमोरेंडम भेजे गए। उन्होंने कहा कि नेशनल मेडिकल कमीशन में बहुत खामियां हैं और सरकार इसको तुरंत वापस ले।