{"_id":"5a412eab4f1c1b193e8bad91","slug":"131514221227-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिबजादों की शहीदी दिवस तक शराब व मांस की दूकाने होनी चाहिए बंद : आहलुवालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिबजादों की शहीदी दिवस तक शराब व मांस की दूकाने होनी चाहिए बंद : आहलुवालिया
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
शहीदी दिवस तक शराब व मांस की दुकानें होनी चाहिए बंद : आहलुवालिया
राजपुरा।
आम आदमी पार्टी जिला पटियाला के सचिव जसविंद्र सिंह आहलुवालिया ने अपने दफ्तर नीलपुरा में हुई बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से गांधी जयंती पर शराब सहित मांस की दुकानें बंद होती हैं। उसी प्रकार गुरु जी के साहिबजादों की शहीदी पूरे विश्व में एक मिसाल है। पंजाब सरकार को शहीदी दिवस के दिनों में शराब व मांस आदि की दुकानों को बंद रखवाने का आदेश जारी करना चाहिए। ताकि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके। आहलुवालिया ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडरशिप का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने फतेहगढ़ साहिब में कोई भी राजनितिक कान्फ्रेंस न करने का पहला कदम उठाया है। उनकी पार्टी के सभी लोगों ने इस कार्य की सराहना की है। इस अवसर पर अमित कुमार शहरी प्रधान, दर्शन सिंह, बेअंत सिंह, परमजीत सिंह, हरजोत सिंह, राजकुमार, सतीश शर्मा, अभिषेक गिल, मयंक आहूजा, प्रधान सिंह, बिंद्र सिंह के अलावा कई अन्य आप कार्यकर्ता मौजूद थे।