{"_id":"5cc87066bdec2207272c2f13","slug":"121556639846-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार को देखकर परनीत कौर झूठे दावों पर उतरीं-डा. गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार को देखकर परनीत कौर झूठे दावों पर उतरीं-डा. गांधी
विज्ञापन
हार देख परनीत झूठ पर उतरीं: डॉ. गांधी
पूछा, क्या परनीत ने 12 साल की उम्र में थापर कालेज की स्थापना कराई थी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, पटियाला लोकसभा हलके में सियासी माहौल गर्माता जा रहा है। सोमवार को पटियाला से सांसद और नवां पंजाब पार्टी के उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवार परनीत कौर पर झूठ बोलने के आरोप लगाए। डॉ. गांधी ने कहा कि परनीत कौर अपनी हार को देखकर अब झूठी बयानबाजी और झूठे दावों पर उतर आई हैं।
डॉ. गांधी ने कहा कि पहले परनीत ने झूठा दावा करते हुए कहा था कि पटियाला में पासपोर्ट दफ्तर उन्होंने मंजूर कराया था, जबकि परनीत का यह झूठ रद्द करते हुए सोशल मीडिया पर वह सारे सबूत और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से उनकी अपील पर पटियाला में पासपोर्ट दफ्तर मंजूर करने संबंधी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी चिट्ठी भी डाली थी।
डॉ. गांधी ने कहा कि परनीत कौर ने दूसरा झूठ बोलते हुए दावा किया है कि पटियाला में थापर कालेज उन्होंने बनवाया था। हकीकत में जब थापर कालेज असितत्व में आया था, उस समय परनीत कौर की उम्र महज 12 साल की थी और वह स्कूल में पढ़ती थीं। कहा कि परनीत कौर का जन्म तीन अक्तूबर 1944 को हुआ और थापर कालेज की स्थापना 9 अप्रैल 1956 में कर्मचंद थापर की ओर से की गई। डॉ. गांधी ने व्यंग्य कसते हुए कहा कि परनीत कौर यह बताएं कि खेलने कूदने उम्र में इतनी बड़ी प्राप्तियां हासिल करने की सिखलाई उन्होंने कहां से ली।