फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर परिवार के सदस्यों ने जाम लगाकर की नारेबाजी

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर परिवार के सदस्यों ने जाम लगाकर की नारेबाजी

Sat, 14 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर परिवार के सदस्यों ने जाम लगाकर की नारेबाजी
झगड़े में घायल व्यक्ति की मौत, परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रख लगाया जाम
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन पर ढीली कार्रवाई का आरोप, जाम लगाने से लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
बाबा दीप सिंह कॉलोनी में बीते दिन हुई लड़ाई में गंभीर रूप घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर चारों तरफ जाम लगा दिया। इस वजह से अमृतसर, दिल्ली, चंडीगढ़ और पटियाला की तरफ आने-जाने वाले वाहन जाम में फंस गए।
देर शाम डीएसपी राजपुरा के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।बीते दिनों राजपुरा की बाबा दीप सिंह कालोनी में दो गुटों की पुरानी रंजिश तकरार में बदलने के बाद लड़ाई-झगड़े में बदल गई। इसके चलते पुलिस ने एक गुट की शिकायत पर दूसरे के 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इसमें कई लोगों को गहरी चोट लगी, उन्हें विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाया गया। इनमें से दो गंभीर घायलों को चंडीगढ़ के अस्पताल में रेफर किया गया था। शनिवार को बाबा दीप सिंह कॉलोनी निवासी सोहन सिंह की मौत हो गई। इसके बाद उनके परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। साथ मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चोर रास्तों से वाहनों को निकालना शुरू कर दिया। वहीं भारी संख्या में लगे जाम से स्थिति चरमरा गई।
विज्ञापन

डीएसपी राजपुरा कृष्ण कुमार पांथे मृतक के पारिवारिक सदस्यों को भरोसा दिलवाया कि केस में नामजद सभी लोगों को दो दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी ने कहा कि यही नहीं उन 9 आरोपियों में से पुलिस चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी पांच भी जल्द काबू कर लिए जाएंगे। परिवार सदस्यों को आश्वासन मिलने के बाद जाम खोला गया। जाम में फंसे हजारों यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान तहसीलदार सिमरन सिंह, सिटी थाना प्रभारी गुरचरन सिंह, एसआई कंवरपाल सिंह, ट्रैफिक पुलिस प्रभारी महंगा सिंह, हवलदार गुरबचन सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed