फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   सरस मेले का उद्घाटन

सरस मेले का उद्घाटन

Wed, 21 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
सरस मेले का उद्घाटन
पंजाब सरकार हर साल लगाएगी ऐसे मेले: परनीत कौर
विज्ञापन

विरासती शीश महल में क्षेत्रीय सरस मेले का आगाज
विभिन्न राज्यों के लोक नाचों और कलाओं के कलाकारों ने दीं पेशकारियां
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
विरासती शीश महल में बुधवार को क्षेत्रीय सरस मेला-2018 का पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने रिबन काट कर और नगाड़ा बजाकर उद्घाटन किया। इस मौके पर परनीत ने कहा कि इस तरह के मेले सरकार की ओर से हर साल लगाए जाएंगे। कहा कि इस तरह के मेलों से कलाकारों और साथ ही शिल्पकारों को अपनी कला व वस्तुओं के प्रदर्शन के लिए शानदार मंच मिलता है। जिससे उन्हें बढ़ावा मिलता है। पटियाला देहाती विकास एजेंसी की ओर से केंद्रीय देहाती विकास मंत्रालय, सभ्याचारक मामले विभाग पंजाब और उत्तर क्षेत्रीय सभ्याचारक केंद्र के सहयोग से कराए इस मेले में आज उद्घाटन मौके विभिन्न राज्यों के लोक नाचों और लोक कलाओं के कलाकारों ने अपनी शानदार पेशकारियां देकर सभी का मन मोह लिया। इसमें खास तौर से पंजाब के लोक नाचों, मुरली राजस्थानी की पंजाबी लोक गायिकी, राजस्थान का तेराताल, हरियाणा का घूमर, गुजरात का सिधी धमाल, उत्तराखंड का छपेली, हिमाचल प्रदेश का नाटी, आंध्राप्रदेश का तपड़गुलु नाच, आसाम का बीहू, छत्तीसगढ़ का पंथी, उड़ीसा का गोटीपुआ, जम्मू-कश्मीर का धमाली, पंजाब पुलिस की पंजाबी सभ्याचार की पेशकारी समेत रणजीत बावा की गायिकी ने दर्शकों को बांधे रखा।

मेले में पहुंचे बड़ी गिनती दर्शकों का स्वागत पंजाबी पहनावे में सजे मसकट चन्ना और प्रीतो ने किया और बच्चों व नौजवानों ने इनके साथ सेल्फियां लीं। इसके अलावा मेले में करीब 20 राज्यों के शिल्पकारों की ओर से 150 से अधिक स्टालें लगाई गईं, जिन पर दस्तकारी वस्तुओं की दर्शकों और खरीददारों के शौकीनों की ओर से पहले दिन काफी खरीददारी की गई। साथ ही विभिन्न राज्यों के लजीज खानों की भी स्टालें मेले में सजी हैं। जिनका लोगों ने काफी लुत्फ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed