{"_id":"5ab13da04f1c1bb9758b663e","slug":"11521565088-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू खेल खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू खेल खेल
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
महिला वर्ग में पीयू पटियाला ने मारी बाजी
अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी किक बाक्सिंग चैंपियनशिप
एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक दूसरे, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली तीसरे स्थान पर रही
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पंजाबी यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. गुरदीप कौर रंधावा की अगुवाई में चल रही अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी किक बाक्सिंग पुरुष और महिला चैंपियनशिप मंगलवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। पीयू पटियाला की महिला टीम ने 98 अंकों से 19 गोल्ड मेडल हासिल कर चैंपियनशिप जीती। वहीं एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक की टीम 28 अंकों के साथ दूसरे और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली 25 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने 21 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। वहीं पुरुषों के मुकाबले अभी जारी हैं। बुधवार को चैंपियनशिप का आखिरी दिन होगा।
पुरुषों की प्वाइंट फाइट इवेंट के 57 किलो भारवर्ग में पीयू पटियाला के दिलप्रीत ने गोल्ड, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के सचिन ने सिल्वर और एपी यूनिवर्सिटी के आर गणेश ने कांस्य जीता। इसी इवेंट के 84 किलो भारवर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी के अजय कुमार ने गोल्ड, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के ऋषभ ने सिल्वर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा के दिवयान व पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के दीक्षित ने कांस्य के मेडल जीते। प्लस 84 किलो भार वर्ग में पीयू पटियाला के झिरमल ने गोल्ड, अमृतसर यूनिवर्सिटी के अमनदीप ने सिल्वर, मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फरीदाबाद के अभिषेक पांडे ने कांस्य का मेडल जीता। पुरुषों के ही किट लाइट इवेंट के 84 किलो भार वर्ग में पीयू के युधवीर ने गोल्ड, अमृतसर यूनिवर्सिटी के राजन शर्मा ने सिल्वर और महात्मा गांधी काशी यूनिवर्सिटी वाराणसी के परवीन और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के अमन ने कांस्य के मेडल जीते।