{"_id":"5a8b025f4f1c1ba1268bb4b2","slug":"11519059551-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर रवि दियोल अदालत में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर रवि दियोल अदालत में पेश
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर रवि दियोल पटियाला अदालत में पेश, रिमांड एक दिन बढ़ा
संगरूर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है आरोपी
थाना अर्बन एस्टेट में दर्ज ड्रग तस्करी मामले में पूछताछ की जानी है
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पुलिस रिमांड खत्म होने पर गैंगस्टर रवि चरन उर्फ रवि दियोल को सोमवार को दोबारा से पटियाला में एडिशनल चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट रमन कुमार की अदालत में पेश किया गया। जहां पुलिस ने गैंगस्टर के पांच दिन के और रिमांड की मांग की। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद रवि दियोल को एक दिन के और रिमांड पर भेज दिया। गौरतलब है कि रवि दियोल निवासी दशमेश नगर संगरूर को पटियाला पुलिस संगरूर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। रवि दियोल से पटियाला के थाना अर्बन एस्टेट में दर्ज किए ड्रग तस्करी और आर्म्स एक्ट के केस में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने अदालत को बताया कि अभी इस मामले में रवि दियोल से पूछताछ की जानी बाकी है। रवि दियोल से उसके पासपोर्ट के बारे में और उसके पास पाए गए हथियार के बारे में पूछताछ की जानी है। गौरतलब है कि गैंगस्टर रवि दियोल संगरूर में अप्रैल 2007 में धारा 307 के तहत दर्ज हुए मामले में वहां की जेल में इस समय बंद है। मौके पर रवि दियोल के वकील ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि रवि दियोल करीब सात साल मुंबई में रहा है और वहां कई गाने भी लिखे हैं। साथ ही कहा कि रवि का ड्रग तस्कर जगदीश सिंह भोला से कोई संबंध नहीं है।
गौरतलब है कि गैंगस्टर रवि दियोल के खिलाफ तीन अप्रैल 2013 को पटियाला के थाना अर्बन एस्टेट में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। इस मामले में गैंगस्टर पलविंदर पिंदा, तलविंदर टैली, रजिंदर सिंह मिंटू, सतिंदर धामा और जगदीश सिंह भोला को भी नामजद किया गया था। आरोप लगे थे कि यह लोग स्कूलों व कालेजों के आसपास के होटलों में रहकर नशीले पदार्थ और असलाह सप्लाई करते थे।