फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पंजाब सरकार ने वादे पूरे नही किए : ग्रेवाल

पंजाब सरकार ने वादे पूरे नही किए : ग्रेवाल

Fri, 22 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने वादे पूरे नही किए : ग्रेवाल
पंजाब सरकार ने वादे पूरे नही किए : ग्रेवाल
विज्ञापन

थर्मल प्लांट बंद करने पर जताया विरोध
राजपुरा।
पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उप प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने चुनावों के दौरान जनता से बड़े बड़े वादे किए थे लेकिन नौ महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी वादों को पूरा नही कर पाई। जिससे जनता में सरकार के खिलाफ गुस्सा पाया जा रहा है। जिसका खमियाजा लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। ग्रेवाल शुक्रवार को नगर कौंसलर पवन मुखीजा के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ग्रेवाल ने कहा कि काउंसलर पवन मुखीजा ने अवैध कब्जों और धक्केशाही के खिलाफ आवाज बुलंद कर रखी है पार्टी उनके साथ पूरी तरह से खड़ी है। उन्होेंने कहा कि सरकार ने थर्मल प्लांट बंद करके लोगों के साथ धोखा किया है। सरकार ने नगर निगम के चुनावों में लोकतंत्र की हत्या की है क्योंकि चुनाव जीतने के लिए बूथ कैप्चर तक किए गए और वोटरों को अपने वोट का इस्तेमाल तक नहीं करने दिया। इसलिए पंजाब सरकार जनता का विशवास खो चुकी है। उन्होंने कहा सरकार के पास पैसे की कमी है, इसलिए थर्मल प्लांट बंद कर रही है। पंजाब में लाखों की सख्यां में नौजवान बेरोजगार हैं इसलिए सरकार को चाहिए कि नौजवानों के रोजगार का काम करे। सरकार सौ वादे पूरे करने के दावे कर रही है लेकिन सरकार को बताना चाहिए कि कौन से वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों मे जीत से तय हो गया है देश की जनता देश के प्रधानमंत्री नरिंद्र मोदी के काम से खुश है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही विकास करवा सकती है। इस दौरान कौंसलर व भारतीय जनता पार्टी के टाउन मंडल के पूर्व प्रधान पवन मुखीजा ने कहा कि आने वाले दिनों में भ्रष्टाचार और अवैध कब्जों के खिलाफ लड़ाई को तेज किया जाएगा। इस दौरान नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान प्रवीन छाबड़ा, भाजपा जिला उप प्रधान नरेश धीमान, मेजर सिंह रंगिया, राम सिंह मिरजापुर, रजेश अरोड़ा, जान कुमार, राजिंद्र कुमार राज कुमार चावला, केके पुरी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed