फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पुस्तक समाज दे झरोखे चों का विमोचन

पुस्तक समाज दे झरोखे चों का विमोचन

Wed, 16 May 2018 09:32 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
पुस्तक समाज दे झरोखे चों का विमोचन
पुस्तक ‘समाज दे झरोखे चों’ का विमोचन
विज्ञापन

त्रैमासिक पत्रिका एवं पब्लिकेशन साहित्य कलश ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। डीएवी पब्लिक स्कूल में त्रैमासिक पत्रिका एवं पब्लिकेशन साहित्य कलश ने आरडी जिंदल की पुस्तक ‘समाज दे झरोखे चों’ का विमोचन एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 64 साहित्यकारों ने शिरकत की।
डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल विवेक तिवारी मुख्य अतिथि रहे। डॉ. नीरज भारद्वाज, डॉ. श्वेता भारद्वाज एवं इंद्रजीत चोपड़ा ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। आरडी जिंदल की पुस्तक पर प्रिंसिपल विवेक तिवारी, डॉ. नीरज भारद्वाज, सरिता नौहरिया, मनु वैश्य, इंद्रजीत चोपड़ा एवं सागर सूद ने अपने-अपने ढंग से समीक्षा की। प्रिंसिपल तिवारी ने कहा कि जब वह जगराओं से पटियाला आए तो उन्हें वहां का साहित्यिक माहौल बहुत याद आता था लेकिन आज साहित्यकारों के इतने बड़े परिवार ने मेरी उस कमी को पूरा कर दिया है। उन्होंने साहित्य कलश को हर तरह से समर्थन का आश्वासन दिया। डॉ. नीरज भारद्वाज ने साहित्य कलश पत्रिका के चार वर्ष पूरे होने पर सभी साहित्यकार मित्रों को बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर कवि डॉ. टीएल शर्मा, डॉ. एनडी मित्तल, तजिंदर सिंह, प्रिंसी. हरप्रीत कौर, इजि. परविंदर शोख़, भीम सेन, सागर सूद, सरिता नौहरिया, मनु वैश्य, मधु चोपड़ा, अलका अरोड़ा, बलविंदर ठाकुर, आर डी जिंदल, शीतल खन्ना, अजय कुमार सिंह, साहिब हुसेन, नीशू, निशा नेगी, कुलजीत बंगा, प्रोमिला गौतम, सुष्मा सबरवाल, बजिंदर ठाकुर, संजय दर्दी, कृष्ण लाल धीमान, मीना गुप्त, सुनिंदर वर्मा, पूनीत गोयल, सुरजीत सिंह, टहल सिंह बारन, हरवीन सिंह, गुरप्रीत ढिल्लों, विक्रम सिंगला, वंदना सिंह, अमरिंदर जैन, मोनिका जैन, पंकज कोशिक, एम एस जग्गी, ईश्वर दत्त शर्मा, डॉ. दिक्षा शर्मा, पूजा, डॉ. रमा, आर के वर्मा, शिमला वर्मा, दिवाकर मिश्र, गुरमीत ढल्ल, नवनीत कौर, खुशमिंदर सिंह, कुलजीत बंगा, शाम सिंह एवं राजेश कोटिया ने अपनी रचनाएं पेश कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed