{"_id":"5a5f77834f1c1ba5268b4fff","slug":"101516205955-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरटीसी के बेडे में शामिल होंगी 100 आधुनिक तकनीकों वाली बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरटीसी के बेडे में शामिल होंगी 100 आधुनिक तकनीकों वाली बसें
Updated Wed, 17 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआरटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 हाईटेक बसें
आम किराए में सवारियों को मिलेगा लग्जरी बसों जैसा सफर
पहली 25 बसें तैयार, जल्द सड़कों पर दौडे़ंगी, सीएम देंगे हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) के बेड़े में जल्द ही आधुनिक तकनीकों से लैस 100 बसें शामिल होंगी। इन बसों में से पहली 25 बसें बनकर तैयार हो चुकी हैं। इनको मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही सवारियों की सेवा के लिए सड़कों पर रवाना करने के लिए हरी झंडी देंगे।
खास बात यह है कि बस कोड के तहत बनने वाली यह 100 बसें जीपीएस, सीसीटीवी कैमरों, पब्लिक इंफोरमेशन और फ्यूल मॉनीटरिंग सिस्टम से लैस हैं। इन बसों की बनावट भी नई है जो आम लोगों को आकर्षित करेंगी। इन बसों में लग्जरी बसों जैसी सुविधाएं मिलेंगी लेकिन किराया आम बसों वाला ही होगा। पीआरटीसी के चेयरमैन केके शर्मा और एमडी एमएस नारंग ने बताया कि इन बसों की आमद से पीआरटीसी की अपनी बसों का फ्लीट पूरा हो जाएगा। वहीं यह बसें रोजाना 3.57 लाख किलोमीटर सफर पूरा करेंगी।
एमडी ने बताया कि पीआरटीसी ने अपने सारे बंद पड़े रूटों पर बसें चला दी हैं। इससे पीआरटीसी की रोजाना आमदनी जो पहले 106 लाख थी वह अब बढ़कर 123 लाख प्रतिदिन हो चुकी है। अब जल्द ही बेडे़ में शामिल होने जा रही इन आधुनिक तकनीकों वाली 100 बसों के आने से उम्मीद है कि करीब 12 लाख की आय का और इजाफा हो जाएगा। इस बढ़ी आय से पीआरटीसी के कर्मचारियों व पेंशनरों की सालों से रुकी देनदारियां चुकता करने में मदद मिलेगी। पीआरटीसी के वर्कर समय पर अदायगी होने के कारण और मेहनत व ईमानदारी से काम करेंगे।