फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पीयू में उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित

पीयू में उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित

Thu, 11 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
पीयू में उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित
पंजाब में खेती आधारित उद्योगों की स्थापना हो : वीसी
विज्ञापन

पीयू में विस की गठित उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पंजाबी यूनिवर्सिटी के सिंडीकेट रूम में वीरवार को किसानों में खुदकुशी के बढ़ रहे चलन का स्थायी हल तलाशने के लिए पंजाब विधानसभा की ओर से गठित उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान इस जटिल समस्या के ढांचागत हल के बजाय स्थायी और ठोस आधार तलाशने के लिए सर्वसम्मति से सहमति हुई।

इस दौरान कांग्रेस से कुलदीप सिंह नागरा, नत्थू राम, अकाली दल (बादल) से हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा, आप से नाजर सिंह मानसाहिया शामिल रहे। इन सभी नेे पंजाब विधानसभा के अगले सेशन में पेश की जाने वाली अंतिम रिपोर्ट बनाने के लिए यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग, समाज शास्त्र विभाग, मनोविज्ञान विभाग, कला और मीडिया के माहिरों के विचारों को सुना। वीसी डॉ. घुम्मन ने खेती आधारित उद्योगों की स्थापना का सुझाव दिया। चंदूमाजरा ने कहा कि किसानों में जरूरत से ज्यादा खर्चे करने का चलन इस समस्या की जड़ है। उन्होंने सुझाव दिया कि अध्यापक वर्ग किसानों में समझदारी पैदा करने में बहुत बढ़िया भूमिका निभा सकता है। डॉ. लखविंदर सिंह गिल ने कहा कि जमीन, आमदन और उत्पादकता घट रही है और कर्ज अनुपात बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed