फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   100 trucks of paddy coming from outside states stopped

बाहरी राज्यों से आ रहे धान के 100 ट्रक रोके

Fri, 22 Oct 2021 11:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
100 trucks of paddy coming from outside states stopped
पटियाला। बाहरी राज्यों से पंजाब आ रहे धान व बासमती के 100 ट्रक दिल्ली-संगरूर राष्ट्रीय मुख्य मार्ग स्थित गांव गोबिंदपुरा पैंद टोल प्लाजा पर यूथ नेता लक्खा सिधाना ने रोके। इसका पता चलते ही इलाके के किसानों के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन राजेवाल व सिद्धूपुर के कुछ नेता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इसके अलावा नायब तहसीलदार पातड़ां रामलाल, डीएसपी बूटा सिंह गिल और फूड सप्लाई अधिकारी मनजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया, लेकिन किसान नहीं माने व धरना लगाकर वहां बैठ गए। यह धरना देर शाम तक जारी था।
विज्ञापन

लक्खा सिधाना ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से धान व बासमती बाहरी राज्यों से लाने पर पाबंदी लगाई हुई है। बावजूद इसके व्यापारियों द्वारा यूपी व बिहार से सस्ते दाम पर खरीद करके किसानों को लूटा जा रहा है। सिधाना ने कहा कि जब तक सरकार पूरी सख्ती से बाहर से आने वाले धान को नहीं रोकती है, तब तक ट्रक वालों को राज्य में नहीं घुसने दिया जाएगा। किसानों ने कहा कि बाहर से आने वाले धान को लेकर सरकार अपना पक्ष स्पष्ट करे। सिधाना ने कहा कि रोके गए ट्रकों के बारे में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं व पंजाब सरकार के मंत्रियों साथ बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पातड़ां बूटा सिंह गिल ने कहा कि ये ट्रक यूपी और एमपी से आ रहे थे। इनमें लदे धान की मार्केट कमेटी और फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। अगर कुछ भी गलत पाया गया, तो तुरंत किसान जत्थेबंदियों के बयान पर केस दर्ज कर दिया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed