{"_id":"61cf279aaa1f2204f95248d5","slug":"100-bedded-isolation-ward-set-up-in-mata-kaushalya-hospital-patiala-news-pkl4378337182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर सरकार का कदम, माता कौशल्या अस्पताल में 100 बिस्तरों का आइसोलेशन वार्ड स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर सरकार का कदम, माता कौशल्या अस्पताल में 100 बिस्तरों का आइसोलेशन वार्ड स्थापित
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए पंजाब सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिसके तहत पटियाला के सरकारी माता कौशल्या अस्पताल में 100 बिस्तरों का एक आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। खास बात यह होगी कि आइसोलेशन वार्ड में 50 बिस्तर कोरोना से संक्रमित होने वाले बच्चों के लिए रखे गए हैं। अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. संदीप कौर ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सभी बेड को आक्सीजन की सप्लाई देने के लिए काम चल रहा है और वेंटीलेटर भी लगाए जा रहे हैं। जिससे मरीज के इलाज में कोई दिक्कत न आए।
कोरोना अब रफ्तार पकड़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में भी पटियाला के अस्पतालों में पंजाब से ही नहीं, बल्कि हरियाणा और दिल्ली से भी कोरोना के मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। ऐसे में मरीजों की बढ़ी संख्या के चलते अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं बेहाल हो गई थीं और मरीजों को सही से सेवाएं नहीं मिल पाई थीं। इस बार ऐसा न हो, इसके लिए सरकारी माता कौशल्या अस्पताल के डी ब्लाक में 100 बिस्तरों का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इनमें 50 बेड केवल कोरोना से संक्रमित होने वाले बच्चों के लिए रखे गए हैं। इनमें 40 लेबल दो वाले बेड होंगे, जबकि 10 लेबल तीन के होंगे।
अस्पताल में कोरोना से संक्रमित नवजात शिशुओं का भी उपचार होगा। वहीं अन्य 50 बेडों में से 27 महिलाओं के लिए रखे जाएंगे और 23 पुरुष मरीजों के लिए रखे जाएंगे। एमएस डा. संदीप कौर ने बताया कि डी ब्लाक के पूरे ग्राउंड फ्लोर को आइसोलेशन वार्ड में बदल दिया गया है। वर्तमान में इस फ्लोर पर वैक्सीनेशन का काम हो रहा था। लेकिन अब यहां से वैक्सीनेशन को किसी औक जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा। सभी बिस्तरों को पाइपें डालकर आक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है। साथ ही लेबल तीन वाले बेडों को वेंटीलेटरों के साथ लैस किया जा रहा है।