फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   women, Ram Nagar, young, man, accused, victim, Pathankot

राम नगर में महिला से छेड़छाड़

Mon, 18 Aug 2014 10:25 PM IST
पठानकोट।
पठानकोट। Updated Mon, 18 Aug 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
women, Ram Nagar, young, man, accused, victim, Pathankot
मोहल्ला राम नगर में एक नशेड़ी युवक द्वारा मोहल्ले की एक महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल महिला को मोहल्लेवासियों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला तीन बच्चों की मां है। हालांकि शिकायत के बावजूद पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने बताया कि 13 अगस्त को उसकी करीब सात व पांच वर्षीय दोनों बेटियां सब्जी खरीदने के लिए मोहल्ले की एक दुकान पर गईं थीं। इस दौरान हैप्पी नामक युवक भी वहां आया। शराब के नशे में हैप्पी ने उसकी दोनों बच्चियों को धमकाना शुरू कर दिया। बेटियों से उसने कहा कि दोबारा वे वहां आईं, तो वह उन्हें उठा कर ले जाएगा। उसकी दोनों बेटियां घबराकर रोती हुई घर पहुंचीं।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने अपनी मां को आपबीती सुनाई। आरोप है कि महिला गुस्से में जब दुकान पर पहुंची तो आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मोहल्लेवासियों ने घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि पुलिस थाने में उनके द्वारा शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उधर, घटना के पांच दिन से भी अधिक  समय बीत जाने के बावजूद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से पीड़ित पक्ष के लोगों में पुलिस के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बना रही राजीनामे का दबाव
घायल विवाहिता ने बताया कि मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उस पर राजीनामे के लिए दबाव बना रही है। उसने कहा है कि इंसाफ नहीं मिला, तो वह आत्महत्या कर लेगी। उधर, थाना डिविजन नंबर दो के एसएचओ अश्विनी कुमार से मामले के संबंध में पूछने पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब देना मुनासिब नहीं समझा। कहा कि उनके द्वारा छापामारी की जा रही है। मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed