{"_id":"006f9dd8cd67356dcff4f1622d3b2f2b","slug":"woman-locked-room-house-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में बंद महिला को मुक्त कराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में बंद महिला को मुक्त कराया
पठानकोट ।
Updated Thu, 01 May 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने वीरवार को कमरे में बंद महिला व उसके बच्चे को मुक्त कराया। महिला ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। मामला सैली रोड स्थित आधुनिक विहार कालोनी का है।
इस संबंध में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि मामले से संबंधित महिला के पति द्वारा दूसरी शादी करने के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे घर में रहने देना नहीं चाहते थे।सैली रोड स्थित आधुनिक विहार कालोनी निवासी रचना ने बताया कि उसकी शादी 14 जून 1996 को विकास मेहता के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं।
रचना ने अपने ससुर किशन लाल मेहता पर छेड़-छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। उसने बताया कि जब छेड़छाड़ की बात ा पता उसके पति को चला तो 2012 में उसका पति उसे व दोनों बच्चों को मीरपुर कालोनी में किराए के मकान में ले आया। हालांकि कुछ दिन बाद वह वापस ससुराल में आकर रहने लगी। इस बीच पति विकास मेहता, सास सुषमा मेहता, ससुर किशन लाल मेहता, ननंद और नंदोई उसके साथ मारपीट करते रहे। वे जान से मारने और घर से निकालने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
आरोप है कि अगस्त 2012 में पति विकास ने हिमाचल के गांव चंद दुनेरा में अपनी दूसरी शादी कर ली। वीरवार की सुबह जब वह रसोई में खाना बना रही थी तभी ससुर किशन मेहता ने उस पर रॉड से हमला करने की कोशिश की। इस बीच उसने अपना बचाव करते हुए बड़े बेटे सूरज के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर में सूचना पाकर मौके पर गई पुलिस ने उसे कमरे से बाहर निकाला।