LIVE: 'मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता', सेमीकंडक्टर से गरीबी उन्मूलन तक पीएम ने गिनाईं उपलब्धियां
{"_id":"6b00fafb42c9a91349079fe2","slug":"pm-modi-to-visit-west-bengal-bihar-and-uttar-pradesh-live-updates-hindi-today-2026-11-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"LIVE: 'मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता', सेमीकंडक्टर से गरीबी उन्मूलन तक पीएम ने गिनाईं उपलब्धियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 21 Nov 2026 01:10 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:10 PM IST
खास बातें
नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंच गए हैं। इसके बाद वे बिहार के वैशाली जाएंगे, जहां विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री लखनऊ जाएंगे। पीएम के दौरे की पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला लाइव से।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
01:10 PM, 21-Nov-2026
स्वराज से आत्मनिर्भरता और विकसित भारत तक का सफर
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में स्वराज की आकांक्षा से आत्मनिर्भरता के संकल्प तक का सफर बेहद महत्वपूर्ण रहा है। अब देश विकसित भारत के लक्ष्य के साथ अपने भविष्य को आकार देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा, "यह धरती, जहां कभी स्वराज की आकांक्षा थी, आज आत्मनिर्भरता के संकल्प को दर्शाती है। जहां कभी आजादी का सपना था, वहां अब भविष्य को आकार देने का अवसर है। आकांक्षा से आत्मनिर्भरता तक की यह यात्रा ही विकसित भारत के निर्माण की असली प्रेरक शक्ति है।"
प्रधानमंत्री ने भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों का भी जिक्र किया। इनमें वर्ष 2023 में इसरो का चंद्रयान-3 मिशन शामिल है, जिसके तहत भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बना।
इसके अलावा, पिछले 12 वर्षों में भारत के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। देश की जैव-अर्थव्यवस्था (बायोइकोनॉमी) का आकार करीब 20 गुना बढ़ा है। अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप का विस्तार हुआ है, मौसम पूर्वानुमान की क्षमता में सुधार हुआ है और रणनीतिक क्षेत्रों में स्वदेशी तकनीकों का विकास हुआ है।
01:08 PM, 21-Nov-2026
'मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता', पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों से अपनी सोच की सीमाओं को तोड़ने और खुद के बनाए दायरों से बाहर निकलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर निर्माण, गरीबी में कमी और वैज्ञानिक नवाचार के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां साबित करती हैं कि देश लंबे समय से चली आ रही चुनौतियों को पार करने में सक्षम है।21 नवंबर 2026 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश अब सीमाओं को स्वीकार करने वाली पुरानी सोच से बाहर निकल चुका है। चुनौतियों से निपटने के अपने नजरिये को बताते हुए उन्होंने कहा, "मेरे स्वभाव में ही बना है कि मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता हूं।"
विज्ञापन
11:47 AM, 21-Nov-2026
12 से 13 वर्षों में भारत ने 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपने विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट के बारे में जरूर पढ़ा या सुना होगा। विश्व बैंक ने कहा है कि भारत में महज 12 से 13 वर्षों में 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। यह कोई छोटा बदलाव नहीं है, बल्कि यह सीमाओं को तोड़कर आगे बढ़ने वाली सोच का नतीजा है।"
12 से 13 वर्षों में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत में पिछले 12 से 13 वर्षों के दौरान करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। उन्होंने इसे सीमाओं को तोड़कर आगे बढ़ने वाली सोच का परिणाम बताया।
पीएम मोदी ने कहा, "विश्व बैंक ने कहा है कि भारत में महज 12 से 13 वर्षों में 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। यह कोई छोटा बदलाव नहीं है, बल्कि यह सीमाओं को तोड़कर आगे बढ़ने वाली सोच का नतीजा है।"
विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 की गरीबी और समानता संबंधी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ (496 मिलियन) लोग प्रतिदिन 4.20 डॉलर की निम्न-मध्यम आय वाली गरीबी रेखा से ऊपर आए। इस दौरान गरीबी दर 57.7 प्रतिशत से घटकर 16.1 प्रतिशत रह गई।

11:39 AM, 21-Nov-2026
पहले व्यवस्था गरीबी के मुद्दों को फाइलों में दबा देती थी: आईआईटी खड़गपुर में पीएम मोदी
नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सीमाओं को तोड़ो और संभावनाओं के नए रास्ते खोलो। करीब 20 साल पहले तक हमारे देश में गरीबी को एक ऐसी समस्या माना जाता था, जो कभी खत्म नहीं हो सकती। पांच दशक पहले भी लाल किले की प्राचीर से गरीबी हटाने के नारे लगाए जाते थे। लेकिन जब नीतिगत स्तर पर कोई ठोस कदम उठाने की बात आती थी, तो पूरी व्यवस्था उस मुद्दे को फाइलों में दबा देती थी।
ऐसा इसलिए था, क्योंकि उस समय की सोच यह थी कि देश की इतनी बड़ी आबादी को देखते हुए गरीबी कभी खत्म नहीं की जा सकती। गरीबी दूर करने के लिए सही नीतियां लागू करने की हिम्मत भी कोई नहीं जुटा पाता था।
जब हमारी सरकार पहली बार सत्ता में आई, तो मैंने लाल किले की प्राचीर से घोषणा की थी कि गरीबों के लिए शौचालय बनवाए जाएंगे। इस पर संसद में कुछ लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया और सवाल किया कि यह कैसा प्रधानमंत्री है, जो शौचालय बनाने की बात कर रहा है। ऐसे लोग यह समझने में नाकाम रहे कि शौचालय कितना जरूरी है, गरीबों के लिए इसका कितना महत्व है और खासकर गरीब महिलाओं और माताओं के लिए यह कितनी बड़ी जरूरत है।"
गरीबी को स्थायी समस्या मानने वाली सोच बदली
प्रधानमंत्री ने गरीबी उन्मूलन के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले गरीबी को ऐसी समस्या माना जाता था, जिसका समाधान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि दशकों तक लाल किले की प्राचीर से गरीबी हटाने के नारे लगाए गए, लेकिन नीतिगत स्तर पर ठोस कदम उठाने के बजाय इस मुद्दे को फाइलों में दबा दिया जाता था।
पीएम मोदी ने कहा, "करीब 20 साल पहले तक हमारे देश में गरीबी को एक स्थायी समस्या माना जाता था। पांच दशक पहले भी लाल किले की प्राचीर से गरीबी हटाने के नारे लगाए जाते थे। लेकिन जब नीतिगत स्तर पर कार्रवाई करने की बात आती थी, तो पूरी व्यवस्था इस मुद्दे को फाइलों में दबा देती थी।"
उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार पहली बार सत्ता में आई, तो उन्होंने लाल किले से गरीबों के लिए शौचालय बनाने की घोषणा की थी। उस समय संसद में कुछ लोगों ने इसका मजाक भी उड़ाया था।
प्रधानमंत्री ने कहा, "जब हम पहली बार सत्ता में आए, तो मैंने लाल किले की प्राचीर से घोषणा की थी कि गरीबों के लिए शौचालय बनवाए जाएंगे। संसद में लोगों ने मेरा मजाक उड़ाते हुए पूछा था कि यह कैसा प्रधानमंत्री है, जो शौचालय बनाने की बात कर रहा है। ऐसे लोग यह समझने में नाकाम रहे कि शौचालय कितना जरूरी है, गरीबों के लिए इसका कितना महत्व है और खासकर गरीब महिलाओं और माताओं के लिए यह कितनी बड़ी जरूरत है।"

11:32 AM, 21-Nov-2026
भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी सोच की सीमाओं से बाहर निकलकर दिखाया: आईआईटी खड़गपुर में बोले प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अक्सर लोग अपनी सोच पर खुद ही सीमाएं लगा लेते हैं। वे अपने लिए एक दायरा तय कर लेते हैं। इसे ही हम 'सीमित सोच' या 'लिमिटिंग बिलीफ्स' कहते हैं। आखिर सीमित सोच क्या है? इसका मतलब है अपने सपनों, अपनी प्रतिभा और यहां तक कि अपने देश की क्षमताओं पर भी सीमाएं लगा लेना।
ठहरी हुई और नीरस सोच के साथ जीने वाले लोग वास्तव में जीवन का पूरा आनंद नहीं ले सकते। हमने अपनी सोच की सीमाओं को ही अपनी दुनिया की सीमाएं मान लिया है। कोई देश भी अपनी वास्तविक क्षमता को तभी पहचान पाता है, जब वह अपनी सोच के दायरे को तोड़कर आगे बढ़ता है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने ऐसा ही करके दिखाया है।
पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र भी अपनी क्षमताओं को तभी पहचानते हैं जब वे अपनी सोच की सीमाओं को तोड़ते हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने यही करके दिखाया है। भारत ने डंके की चोट पर कहा है- ब्रेक द लिमिट, अनलॉक द पॉसिबिलिटीज।

11:31 AM, 21-Nov-2026
देश के सपनों को पूरा करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: आईआईटी खड़गपुर में पीएम मोदी
आज जब हम विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं तो IIT खड़गपुर का 75 वर्षों का अनुभव देश के विकास में, देश के innovation profile में बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है। मुझे विश्वास है कि आप आज के Aspirational India के सपनों को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:28 AM, 21-Nov-2026
आईआईटी खड़गपुर के इल्यूमिनेशन की अपनी ही रौनक होती है: पीएम
नरेंद्र मोदी ने कहा, "...दूसरे संस्थानों में हॉस्टल होते हैं, लेकिन आपके यहां हॉल होते हैं और मैं जानता हूं कि हर स्टूडेंट को अपने हॉल पर कितना गर्व होता है। अभी मुझे यहां आने से पहले दिवाली के चित्र दिए गए और अभी-अभी आप लोगों ने दिवाली मनाई है। मुझे बताया गया है कि IIT खड़गपुर में दीपावली का उत्साह कुछ और अलग ही होता है। यहां की इल्यूमिनेशन की अपनी ही रौनक होती है और अलग-अलग हॉल के बीच इसको लेकर कंपटीशन इसको और भी विशेष बना देती है..."
आईआईटी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, "आईआईटी खड़गपुर के इस प्लैटिनम जुबली समारोह में आज मेरे सामने भारत के अतीत, वर्तमान और भविष्य सब कुछ जुड़ा है। एक बहुत ही प्रतिभाशाली और महत्वाकांक्षी पीढ़ी यहां मौजूद है। आज हम सब इस संस्थान के 75 वर्षों की यात्रा को मनाने के लिए, इनकी परंपरा का सम्मान करने के लिए यहां पर सब एकत्रित हुए हैं। अपनी स्थापना के 75 वर्षों में आईआईटी खड़गपुर ने बहुत सारे मील के पत्थर बनाए हैं। इन 75 वर्षों में भारत ने बैलगाड़ी से लेकर बुलेट ट्रेन तक, डाक पत्रों से लेकर सोशल मीडिया तक बहुत कुछ बदलते हुए देखा है और इस बदलाव के हर दौर में देश के पहले आईआईटी के तौर पर आईआईटी खड़गपुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं यहां सभी को बधाई देता हूं।" उन्होंने लाइटर नोट पर छात्रों से कहा- आप छात्रों में जो दीवाली प्रतियोगिताओं में जीते हैं, अपने लिए ताली नहीं बजाएंगे तो आपके लिए कौन ताली बजाएगा।

11:19 AM, 21-Nov-2026
बंगाल की धरती वो धरती है जहां आइडियाज को बल मिलता है: आईआईटी खड़गपुर में प्रधानमंत्री मोदी
बंगाल की धरती वो धरती है जहां आइडियाज को बल मिलता है। यहां से नेशनल मूवमेंट बने हैं। यह संस्थान उसी जगह पर बना है, जहां कभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए डिटेंशन कैंप हुआ करता था।11:11 AM, 21-Nov-2026
अपनी स्थापना के 75 वर्षों में आईआईटी खड़गपुर ने बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की हैं: पीएम
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पहुंचने में देरी होने के कारण क्षमा भी मांगी। उन्होंने कहा कि आज मेरे सामने भारत का अतीत, भारत का वर्तमान और भारत का भविष्य सबकुछ जुड़ा है। मेरे साथ एक टैलेंटेड और एस्पेरेशनल पीढ़ी यहां जुड़ी हुई है। अपनी स्थापना के 75 वर्षों में आईआईटी खड़गपुर ने बहुत सारे माइलस्टोन बनाए हैं। देश के पहले आईआईटी के तौर पर देश की उपलब्धियों में आईआईटी खड़गपुर की बहुत बड़ी भूमिका रही है।
11:00 AM, 21-Nov-2026