{"_id":"56855a8ae64a7e0e05adbf822af7e627","slug":"suspecious-arrest-air-force-officer-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में एयरफोर्स अधिकारियों ने संदिग्ध दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में एयरफोर्स अधिकारियों ने संदिग्ध दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरफोर्स कर्मचारियों ने वीरवार तड़के एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के पास से एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में घूमता देख उसे दबोच लिया। एयरफोर्स अधिकारियों ने उसे डिवीजन नंबर-2 की पुलिस को सौंप दिया ।
थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि वीरवार सुबह करीब पांच बजेे एयरफोर्स अधिकारियों ने एक संदिग्ध को धर दबोचा। वह दीवार के साथ-साथ रेकी कर रहा था। अधिकारियों ने उसे तुरंत काबू कर उन्हें सौंप दिया। पूछताछ में उसने सिर्फ इतना ही बताया कि वह कानपुर, यूपी का रहने वाला है।
इसके अतिरिक्त वह कुछ नहीं बता रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी कानपुर पुलिस को सूचित किया गया। कानपुर पुलिस ने जांच कर बताया कि पकड़े गए युवक का नाम साकर अली पुत्र खुर्शीद अली है और वह मोहल्ला करनाल, कानपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
कानपुर पुलिस ने बताया कि साकर अली कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान है। इसी वजह से वह ट्रेन में बैठकर पठानकोट पहुंच गया था। थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि साकर अली के खिलाफ आईपीसी की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उसे हिरासत में रखा गया है। पूछताछ जारी है।