फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   SGPC, parliament, Sikhs, badal, Gurdaspur, Batala

एसजीपीसी सिखों की संसद, किसी को इसके एक्ट में तब्दीली का हक नहीं : बादल

Sat, 05 Jul 2014 10:27 PM IST
गुरुदासपुर/बटाला।
गुरुदासपुर/बटाला। Updated Sat, 05 Jul 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
SGPC, parliament, Sikhs, badal, Gurdaspur, Batala
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि हरियाणा में अलग शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के गठन का सामना कभी साकार नहीं होगा। उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचला की। साथ ही कहा कि ऐसा कदम सिखों पर तीसरे बड़े हमले के समान है।
विज्ञापन


   बादल ने नशा मुक्ति केंद्रों के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि कांग्रेस हरियाणा में अलग शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने का सपना देख रही है। कांग्रेस शुरू से ही चाल के तहत सिखों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करती रही है।
विज्ञापन


उन्होंने 1984 के दंगे को कांग्रेस की ही चाल का हिस्सा बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी कांग्रेस ने हरियाणा में अलग शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह से अपील की थी, लेकिन मनमोहन सिंह ने ऐसा करने से मना कर दिया था। अब हमें पूरी आशा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस की मांग को कभी स्वीकार नहीं करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने आरोप लगाया कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में वोट हासिल करने के लिए ही कांग्रेस की ओर से अलग एसजीपीसी के गठन का सिगूफा छोड़ा गया है। चुनाव बाद यह मुद्दा खुद-ब-खुद ठंडा पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बहुत कुर्बानियों के बाद अस्तित्व में आई है। पूरे देश में इसके मैंबर हैं। यह सिखों की संसद है। किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि इसके बने एक्ट में कोई तबदीली कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed