फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Rohit noose in Spain

जालंधर के रोहित ने स्पेन में फंदा लगाकर जान दी

Mon, 18 Nov 2013 10:53 PM IST
गुरदासुपर
गुरदासुपर Updated Mon, 18 Nov 2013 10:53 PM IST
विज्ञापन
Rohit noose in Spain
करीब 10-12 साल से स्पेन में रह रहे विजय नगर, जालंधर निवासी रोहित महाजन (33) ने स्पेन में 16 नवंबर को फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप हैं कि ससुरालियों से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। कुछ महीने पहले ही रोहित की शादी गुरदासपुर में डेहरीवाल दरोगा गांव थाना काहनूवान में मीनाक्षी से हुई थी। 
विज्ञापन


रोहित ने स्पेन में पक्के तौर पर रहने के लिए कंट्रैक्ट बेस पर एक शादी कर रखी थी। इसकी जानकारी उसने मीनाक्षी तथा उसके पिता को दी थी।  शादी के कुछ दिन बाद जब रोहित स्पेन चला गया तो इसी बीच घर में प्रापर्टी को लेकर घरवालों और मीनाक्षी के बीच झगड़े शुरू हो गए।
विज्ञापन


मीनाक्षी के परिजनों ने गुरदासपुर के वुमन सेल में शिकायत दर्ज करवा दी तथा रोहित तथा उसके परिजनों पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। आरोप लगाया कि रोहित दहेज की मांग कर परेशान कर रहा है। रोहित की पत्नी मीनाक्षी के जीजा सूरज व बहन मोनिका जो जर्मन में रहते हैं, ने भी रोहित पर दबाव डालना शुरू कर दिया तथा उसे प्रताड़ित करने लगे कि वह उसे स्पेन से डिपोट करवा देंगे। आरोप है कि तंग आकर रोहित महाजन ने 16 दिसंबर को स्पेन में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इस संबंध में एसएसपी गिल ने कहा कि वह खुद इस मामले की जांच कर आरोपियोें को सजा दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed