फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Ration divided 68 women

68 महिलाओं को बांटा राशन

Sun, 13 Oct 2013 10:22 PM IST
गुरदासपुर
गुरदासपुर Updated Sun, 13 Oct 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
चिन्मय मिशन गुरदासपुर के तत्वावधान में 66वां मासिक विधवा/निराश्रित महिला राशन वितरण कार्यक्रम स्थानीय रामसिंह दत्त मेमोरियल हॉल में रविवार को हुआ। इस अवसर पर 68 महिलाओं को आठ सौ रुपये प्रत्येक के हिसाब से राशन बांटा गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुखजिंदरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट गुरदासपुर के चेयरमैन सविंदर सिंह तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रेम प्रकाश शर्मा उपस्थित हुए। इस मौके पर डा. चरणदास शास्त्री ने दशहरा पर्व का अध्यात्मिक महत्व बताया। सविंदर गिल ने भौतिक बाद में ग्रस्त मानव को परमात्मा की शरण में जाकर जीवन को सार्थक बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


मनजिंर कौर ने दविंदर नारायण की सेवा को ही ईश्वर की पूजा बताया। गिल ने इस अवसर पर 11 सिलाई मशीनें, राशन के लिए 31,000 रुपये और एक लाख प्रतिवर्ष चिकित्सा के लिए देेने की घोषणा की। प्रेम प्रकाश शर्मा  ने सहयोग का आश्वासन दिया। विजय भंडारी ने महिला साक्षात्कार का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मिशन को सहयोग देने वाले स्थानीय समाचार पत्रों के संवाददाताओं को सम्मानित किया। अंत में मुख्य और विशेष अतिथि को स्मृतिचिह्न भेंटदेकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed